Home / Odisha / ओडिशा में बीजू जनता दल और कांग्रेस भाई-भाई – विधि मंत्री
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

ओडिशा में बीजू जनता दल और कांग्रेस भाई-भाई – विधि मंत्री

  •  सभी आरोपों को बताया निराधार

भुवनेश्वर। ओडिशा में बीजू जनता दल और कांग्रेस भाई भाई बन चुके हैं। राज्य के कानून मंत्री प्रतिथिवीराज हरिचंदन ने यह बात कही।
भाजपा के वरिष्ठ नेता हरिचंदन ने विपक्षी दलों बीजेडी और कांग्रेस द्वारा ओडिशा में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर उठाए गए सवालों को खारिज करते हुए कहा कि इन आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है।
विपक्षी दलों के आरोपों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए हरिचंदन ने कहा, कि सभी आरोप निराधार हैं। क्या मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा में कानून व्यवस्था में सुधार पर पेश किया गया श्वेत पत्र केवल अलमारी में सजाने के लिए था?
उन्होंने यह भी कहा कि पहले के बीजेडी शासन में पुलिस की भर्ती प्रक्रिया कई सालों तक निलंबित रही, पुलिस थानों को कमजोर किया गया और विपक्षी दलों के खिलाफ बल प्रयोग किया गया। अब राज्य पुलिस अपनी जिम्मेदारियां निभाने लगी है। भाजपा सरकार ने ओडिशा पुलिस में 16,000 रिक्तियों में से लगभग 6,000 पदों को भरने के लिए कदम उठाए हैं। पुलिस को सशक्त बनाने के लिए सभी प्रकार के प्रयास किए जा रहे हैं। इस बीच, राज्य में अपराध दर में गिरावट आई है और अपराधियों को 24 से 72 घंटों के भीतर पकड़ लिया जा रहा है। भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद, अदालतों ने 18 मामलों में सजा सुनाने की प्रक्रिया पूरी की है। हरिचंदन ने आरोप लगाया कि बीजेडी और कांग्रेस राजनीतिक उद्देश्य से बयान दे रहे हैं।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

इस सप्ताह बदलेगा मौसम, तपती गर्मी से मिलेगी राहत

राज्य के विभिन्न जिलों में बारिश और तूफान की संभावना मौसम विभाग ने जारी किया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *