Home / Odisha / राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने राष्ट्रीय हिंदू नववर्ष मना

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने राष्ट्रीय हिंदू नववर्ष मना

  •  पांच सौ से अधिक स्वयंसेवकों ने किया शारीरिक व्यायाम और योग का प्रदर्शन

  •  पथ संचलन के बाद खंडगिरी क्षेत्र का भ्रमण भी किया

भुवनेश्वर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंडगिरि भाग द्वारा आज एक सुंदर वातावरण में राष्ट्रीय हिंदू नववर्ष मनाया गया। इस उत्सव में पांच सौ से अधिक स्वयंसेवकों ने शारीरिक व्यायाम, योग प्रदर्शन और पथ संचलन के बाद खंडगिरी क्षेत्र का भ्रमण किया। मार्ग पर स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया और पुष्पवर्षा कर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर के मुख्य अतिथि प्रोफेसर आलोक चंद्र मोहंती ने संघ द्वारा सनातन धर्म के संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म एक वैज्ञानिक सामाजिक व्यवस्था है और एक प्राचीन, पूर्ण विकसित सभ्यता है, जो मानव सेवा और विश्व कल्याण के लिए कार्यरत है। उन्होंने यह भी कहा कि समाज के समग्र विकास और सद्भावना की स्थापना के लिए यह धर्म प्रेरित है।
प्रसिद्ध साहित्यकार प्रफुल्ल रथ ने कहा कि संघ का उद्देश्य राष्ट्र, समाज और परिवार के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करना है। उन्होंने भारत के अतीत में विज्ञान और गणित में किए गए योगदानों को याद करते हुए परिवार व्यवस्था के पुनर्निर्माण पर बल दिया। उन्होंने संघ के सेवा भाव और परिवार संरचना को सुरक्षित बनाने के कार्यों की सराहना की।
मुख्य वक्ता पुरी विभाग के संपर्क प्रमुख सुब्रत त्रिपाठी ने कहा कि संघ ने हिंदू समाज को एकजुट कर आज उसे एक भव्य रूप प्रदान किया है। उन्होंने संघ द्वारा किए गए कार्यों को प्रशंसा करते हुए कहा कि संघ के कार्यकर्ता विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में सफलता प्राप्त कर चुके हैं और शाखा के सामान्य खेलों के माध्यम से समाज को एकजुट किया गया है।
संघ ने अपने एक सौ वर्षों के इतिहास में शारीरिक और बौद्धिक विकास के साथ अपने संबंधों, संस्कारों और संगठन प्रक्रिया को मजबूत किया है। विरोध और विद्वेष के बावजूद संघ एक शक्तिशाली संगठन बनकर विश्व कल्याण के लिए अग्रसर हो चुका है। सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के निर्माण के साथ संघ ने समाज निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
इस उत्सव में खंडगिरि क्षेत्र के कई बुद्धिजीवियों और सैकड़ों सम्मानित व्यक्तियों ने भाग लिया। खंडगिरि भाग के कार्यवाह शरत कुमार साहू ने इस आयोजन का संचालन किया।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

गुरुकुल समापन दिवस आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उत्सव में बदला

    संस्कार, संस्कृति और भावनाओं का दिखा अद्भुत संगम भुवनेश्वर। बन बंधु परिषद द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *