Home / Odisha / ओडिशा में महिला के घर से 20 किलो सोना

ओडिशा में महिला के घर से 20 किलो सोना

  •  पांच सौ के नोटों से भरा ट्रॉली बैग जब्त

  •  अवैध धन लेन-देन की आशंका, आरोपी गिरफ्तार

पुरी। ओडिशा के पुरी जिले के चंदनपुर इलाके में एक बड़े वित्तीय घोटाले का खुलासा हुआ है, जहां पुलिस ने एक महिला के घर से 20 किलो से अधिक सोना और भारी मात्रा में नकदी जब्त की है।
पुलिस ने आरोपी महिला तिलोत्तमा प्रधान को गिरफ्तार कर लिया है। जांच के दौरान पुलिस को एक ट्रॉली बैग मिला, जो 500 के नोटों से भरा हुआ था। इसके अलावा, महिला के पास से सोने के हाथी की मूर्तियां सहित 20 किलो से अधिक सोने के आभूषण बरामद किए गए हैं।
सूत्रों के अनुसार, यह मामला अवैध धन सर्कुलेशन स्कीम “हनुमान पैसा” से जुड़ा हो सकता है। हालांकि, अभी तक आरोपी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
पुलिस ने तिलोत्तमा प्रधान को अदालत में पेश कर दिया है। उनके बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं और कुछ ब्लैंक चेक भी बरामद किए गए हैं। मामले की जांच जारी है और पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि महिला ने इतनी बड़ी संपत्ति कैसे अर्जित की।
चंदनपुर पुलिस स्टेशन के प्रभारी निरीक्षक भुवन सामंतराय ने कहा कि हमने आरोपी तिलोत्तमा प्रधान को गिरफ्तार कर लिया है। उसके बैंक खातों को फ्रीज कर दिया गया है और आगे की जांच जारी है।

Share this news

About desk

Check Also

मुख्यमंत्री ने केन्दुझर के लिए धान खरीद व्यवस्था का किया शुभारंभ

    कहा-धान इनपुट सहायता से किसानों का मनोबल बढ़ा     खेती के प्रति …