Home / Odisha / ओडिशा में इस वर्ष जंगलों में लगी आग से 3000 हेक्टेयर से अधिक वन भूमि प्रभावित: मंत्री
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

ओडिशा में इस वर्ष जंगलों में लगी आग से 3000 हेक्टेयर से अधिक वन भूमि प्रभावित: मंत्री

भुवनेश्वर । ओडिशा में 2025 में अब तक जंगलों में लगी आग से 3000 हेक्टेयर से अधिक वन भूमि प्रभावित हुई है । यह जानकारी ओडिशा के वन मंत्री गणेश राम सिंह खुंटिया ने आज राज्य विधानसभा में दी।
विधायक रमेश चंद्र बेहरा के सवाल के जवाब में मंत्री ने पिछले वर्षों में जंगलों में आग की घटनाओं के आंकड़े प्रस्तुत किए, जिसमें आग के कारण हुए नुकसान के पैमाने को उजागर किया गया।
मंत्री के अनुसार, 17 मार्च 2025 तक जंगलों में आग ने राज्य में कुल 3033.27 हेक्टेयर वन भूमि को प्रभावित किया है। उन्होंने पिछले वर्षों के आंकड़े भी साझा किया :
* 2021: 28,569.98 हेक्टेयर
* 2022: 8,438.21 हेक्टेयर
* 2023: 9,711.72 हेक्टेयर
* 2024: 4,067.72 हेक्टेयर
मंत्री ने बताया कि 2025 में ओडिशा, भारत के उन राज्यों में दूसरे स्थान पर है, जहां आग से प्रभावित होने वाली वन भूमि का क्षेत्रफल सबसे अधिक है।
जंगलों में आग के प्रभाव को कम करने के लिए राज्य सरकार ने कई उपाय किए हैं। इनमें सभी जिलों में आग रोकथाम और नियंत्रण के लिए जिला क्रियावली योजना (डीएपी) तैयार करना, जागरूकता अभियान और फायर प्रोटेक्शन स्क्वाड के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करना, और जंगलों में फायर लाइनों का निर्माण और रखरखाव शामिल हैं।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में बस सेवाओं को लेकर सरकार की नई योजना घोषित

 मुख्यमंत्री बस सेवा के तहत सुपर-प्रीमियम डीलक्स तक उपलब्ध होंगी बसें  वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *