Home / Odisha / राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 24 मार्च से दो दिवसीय ओडिशा दौरे पर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 24 मार्च से दो दिवसीय ओडिशा दौरे पर

 भुवनेश्वर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 24 मार्च से दो दिवसीय ओडिशा दौरे पर आएंगी। इस दौरान वह नयागढ़ जिले के कांति लो स्थित नीलमाधव मंदिर में दर्शन करेंगी और 25 मार्च को कटक के रावेंशा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने नीलमाधव मंदिर का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया है। बताया गया है कि 24 मार्च को उनका हेलीकॉप्टर कांति लो के पलटन पाड़िया में उतरेगा, जिसके बाद वह नीलमाधव मंदिर में दर्शन करेंगी। उसी दिन वह धनचंगड़ा और कालियापल्ली क्षेत्रों का भी दौरा करेंगी। 25 मार्च को वह रावेंशा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

इससे पहले जनवरी में राष्ट्रपति मुर्मू प्रवासी भारतीय दिवस कार्यक्रम में शामिल हुई थीं, जहां उन्होंने ‘विकसित भारत’ की परिकल्पना में भारतीय प्रवासियों की भूमिका पर जोर दिया था। इससे पहले, दिसंबर में उन्होंने पांच दिवसीय ओडिशा यात्रा के दौरान पुरी के ब्लू फ्लैग बीच पर नौसेना दिवस समारोह की अध्यक्षता की थी और कई रेलवे परियोजनाओं का शिलान्यास किया था। साथ ही, उन्होंने मयूरभंज जिले में अपने पैतृक गांव रायरंगपुर में स्थानीय लोगों से मुलाकात की थी।

Share this news

About desk

Check Also

भुवनेश्वर के बरगड़ इलाके में जलजमाव से हाहाकार, निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त को घेरा

भुवनेश्वर। राजधानी भुवनेश्वर के बरगड़ इलाके में भारी बारिश के बाद गंभीर जलजमाव की स्थिति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *