Home / Odisha / अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मानित हुईं 11 प्रतिभाएं

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मानित हुईं 11 प्रतिभाएं

  •  धूम-धाम से मनाया गया “कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह”

भुवनेश्वर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में नारी सशक्तिकरण के मूल उद्देश्य को मजबूती प्रदान करने के लिए “कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह” का आयोजन राष्ट्रीय कवि संगम, खुर्दा जिला द्वारा भुवनेश्वर के प्रतिष्ठित उत्कल अनुज हिंदी पुस्तकालय में बड़ी धूम-धाम से संपन्न हुआ। इस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उद्योगपति एवं उत्कल अनुज हिंदी पुस्तकालय के संरक्षक सुभाष भुरा उपस्थित रहे। उन्होंने महिला दिवस पर अपने वक्तव्य में कहा कि नारियों का सम्मान हमारी सभ्यता का प्रतिबिंब है। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता अशोक पाण्डेय उपस्थित रहे। उन्होंने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस तो एक दिन का दिवस है, भारतीय संस्कृति में तो सदियों से नारी का सम्मान किया जाता है, वे सदैव पूज्यनीय रहीं हैं। राष्ट्रीय कवि संगम की और से प्रकाश बेताला, पुष्पा सिंधी, रितु महिपाल एवं आशीष कुमार विद्यार्थी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को शुभकामनाएं प्रदान किए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय कवि संगम, खुर्दा जिला के अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि समाज के विभिन्न क्षेत्रों से 11 महिलाओं को “मातृशक्ति गौरव सम्मान -2025” से सम्मानित किया गया। सम्मानित महिलाओं में अंजना भुरा, सीमा अग्रवाल, पुष्पा सिंधी, अमिता सिंह, रितु महिपाल, श्वेता अग्रवाल, रूनू रथ, स्मिता कानूनगो, मंजुला त्रिपाठी, पुष्पलता मिश्रा एवं सरोजिनी मिश्रा शामिल हैं।
सिंह ने कहा कि समाज में महिलाओं की बराबर भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए, परिवार, समाज, राष्ट्र के प्रति उनकी भूमिका एवं योगदान को रेखांकित करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। अन्य कवि एवं कवयित्री जिन्होंने अपनी कविता प्रस्तुत किए उनमें मुख्य रूप से रश्मि रेखा बेहरा, सोनाली त्रिपाठी, मनीष पांडेय, रविन्द्र दुबे, आशीष खरे, राजेश तिवारी, रजत बारीक, सत्य नारायण सिंह, इतिश्री पति, सौदामिनी त्रिपाठी, अनुसुया बारिक, सस्मिता सारंगी, कल्पना महाराणा, रीता मिश्रा, निरुपमा राय एवं बिनापाणी मिश्रा इत्यादि ने अपनी-अपनी कविता से महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता पर प्रकाश डाला। अंत में धन्यवाद ज्ञापन श्री आशीष कुमार विद्यार्थी ने दिया।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

फर्जी बैंक गारंटी घोटाले में विस्वाल ट्रेडलिंक के प्रबंध निदेशक गिरफ्तार

ईडी ने छापेमारी के बाद की गिरफ्तारी फर्जी बैंक गारंटी घोटाले में रिलायंस का नाम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *