-
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर याद कीं गईं मालती देवी, रमा देवी, कुंतला कुमारी साबत और सरला देवी
भुवनेश्वर। स्थानीय तेरापंथ भवन में आज अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की भुवनेश्वर शाखा की मेजबानी में ओडिशा प्रांतीय द्वितीय कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम का आरंभ गणेश पूजन और वंदन से हुआ। संग अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस भी यादगार तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर ओडिशा के सामाजिक,आर्थिक और स्वतंत्रता आंदोलन आदि में अहम् भूमिका निभानेवाली ओडिशा की अमर नारियां मालती देवी, रमा देवी, कुंतला कुमारी साबत और सरला देवी आदि याद कीं गईं। स्वागतभाषण दिया मामस, भुवनेश्वर शाखा की अध्यक्ष जूही अग्रवाल ने। प्रांतीय अध्यक्षा बबिता अग्रवाल ने अपने संबोधन में प्रांत की सभी सहयोगी महिलाओं के प्रति आभार जताया और मामस ओडिशा प्रांतीय स्मारिका का भी विमोचन किया। मंचस्थ रहीं प्रांतीय सचिव पिंकी मोदी आदि। नारी सशक्तिकरण पर आधारित एक लघुनाटिका का भी मंचन हुआ। अंत में सभी ने मिलकर फूलों की होली खेली।