Home / Odisha / स्कूलों के रंग नहीं बदले, केवल बीजद के रंग हटाए गए: मंत्री

स्कूलों के रंग नहीं बदले, केवल बीजद के रंग हटाए गए: मंत्री

  • कहा – पिछली सरकार ने स्कूलों में किया था अपने दल के रंगों का उपयोग

भुवनेश्वर। ओडिशा के स्कूल और जनशिक्षा मंत्री नित्यानंद गोंड ने राज्य के सरकारी स्कूलों के रंग बदलने के मुद्दे पर सफाई दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्कूलों के रंग बदले नहीं गए हैं, बल्कि केवल बीजद के राजनीतिक रंग हटाए गए हैं।
मंत्री गोंड ने कहा कि पिछली सरकार ने स्कूलों में अपने दल के रंगों का उपयोग किया था, जिसे अब हटाकर पहले की रंग योजना बहाल की जा रही है। उन्होंने बीजद सरकार पर जनता से जुड़े संस्थानों का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब इन बदलावों को ठीक किया जा रहा है।
इससे पहले ओडिशा स्कूल शिक्षा कार्यक्रम प्राधिकरण ने राज्य के सभी सरकारी स्कूलों को ‘ऑरेंज टैन’ रंग में रंगने का निर्देश दिया था। यह नया रंग पीएम श्री स्कूलों की मरम्मत, नवीनीकरण और निर्माण कार्यों पर भी लागू होगा।
सूत्रों के मुताबिक, सरकार का उद्देश्य सरकारी स्कूलों की दृश्य पहचान को एक समान बनाना है। जिलाधिकारियों को इस बदलाव की निगरानी का जिम्मा सौंपा गया है। बीजद ने अब तक इस फैसले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Share this news

About desk

Check Also

पुरी लिटरेरी फेस्टिवल महाप्रभु जगन्नाथ को रहा समर्पित

 भाषा, साहित्य, सृजन, धरोहर और संस्कृति का संगम भुवनेश्वर। भगवान जगन्नाथ को समर्पित पुरी लिटरेरी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *