-
खिचिंग महोत्सव में मुख्यमंत्री ने की 50 करोड़ की घोषणा
-
पर्यटन से जुड़े विकास कार्यों के लिए 355 करोड़ का प्रस्ताव

भुवनेश्वर। ओडिशा के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खिचिंग स्थित कीचकेश्वरी मंदिर के विकास कार्य को गति देने के लिए 50 करोड़ की मंजूरी दी जाएगी। यह घोषणा मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने खिचिंग महोत्सव के अवसर पर की।
मुख्यमंत्री ने पांचपीढ़ उपखंड के लिए लगभग 65 करोड़ की 53 परियोजनाओं का भी शुभारंभ किया। इन परियोजनाओं में महिला सशक्तिकरण, जल सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और संस्कृति से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से पूरे पांचपीढ़ क्षेत्र का विकास होगा।
पर्यटन, ओडिशा की आर्थिक वृद्धि और रोजगार सृजन का एक प्रमुख स्तंभ है। इसे और अधिक विकसित करने के लिए 355 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव रखा गया है। इसमें खिचिंग मंदिर और इसके आसपास के क्षेत्र का विकास, सिमिलिपाल के समग्र विकास समेत अन्य योजनाओं को अगले पांच वर्षों में चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि ओडिशा की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित और प्रोत्साहित करने के लिए 10 जिलों में ‘जिला विरासत और पर्यटन परिसर’ का निर्माण किया जाएगा। इससे पर्यटन के अवसर बढ़ेंगे और निवेश को भी प्रोत्साहन मिलेगा।
खिचिंग और सिमिलिपाल का यह व्यापक विकास योजना, ओडिशा की समृद्ध संस्कृति और विरासत को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
Indo Asian Times । Hindi News Portal । इण्डो एशियन टाइम्स,। हिन्दी न्यूज । न रूकेगा, ना झुकेगा।।
