Home / Odisha / पुरी में महाप्रभु श्री जगन्नाथ के दर्शन से मिली नई ऊर्जा : जेपी नड्डा

पुरी में महाप्रभु श्री जगन्नाथ के दर्शन से मिली नई ऊर्जा : जेपी नड्डा

  • कहा – हर बार यहां आने पर मिलती है नई शक्ति और ऊर्जा

पुरी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने शुक्रवार को पुरी में महाप्रभु श्री जगन्नाथ के दर्शन किए और देशवासियों के कल्याण की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि हर बार यहां आने पर नई शक्ति और ऊर्जा मिलती है।
नड्डा ने दर्शन और पूजन के बाद सांसद संबित पात्र के घर महाप्रसाद ग्रहण किया और महाप्रभु जगन्नाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘विकसित भारत’ के निर्माण के लिए नई ताकत और मार्गदर्शन की प्रार्थना की।
ट्विटर पर अपने आधिकारिक अकाउंट से नड्डा ने लिखा पुरी में जगत के पालनहार, भक्तवत्सल प्रभु श्री जगन्नाथ जी के दर्शन एवं पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। जब भी यहां आता हूं, मुझे नई शक्ति और ऊर्जा मिलती है।
इससे पहले उन्होंने पब्लिक हेल्थकेयर सिस्टम पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया। भाजपा अध्यक्ष की यह यात्रा न सिर्फ राजनीतिक दृष्टिकोण से बल्कि आध्यात्मिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Share this news

About desk

Check Also

पौधरोपण कर राज्यपाल ने वन महोत्सव मनाया

 पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राजभवन में चलाया गया अभियान भुवनेश्वर। वन महोत्सव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *