Home / Odisha / उत्तम मोहंती के निधन पर प्रमुख हस्तियों ने शोक व्यक्त किया
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

उत्तम मोहंती के निधन पर प्रमुख हस्तियों ने शोक व्यक्त किया

भुवनेश्वर। प्रसिद्ध ओलिवुड अभिनेता उत्तम मोहंती के निधन पर कई प्रमुख हस्तियों ने शोक व्यक्त किया। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी अपनी शोक संवेदनाएँ प्रकट कीं और मोहंती के अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किये जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि उत्तम मोहंती ओडिया मनोरंजन उद्योग के मार्गदर्शक सितारे थे। उनका अद्वितीय अभिनय ओड़िया सिनेमा ही नहीं, बंगाली और हिंदी फिल्मों में भी एक अमूल्य धरोहर बन गया। उनका निधन उद्योग और राज्य के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि उत्तम मोहंती न केवल एक कलाकार थे, बल्कि मेरे परिवार के सदस्य की तरह थे। उनका योगदान अतुलनीय था। उनके अभिनय से ओडिया सिनेमा को नया आयाम मिला।
राज्य के ओड़िया भाषा, साहित्य और संस्कृति मंत्री सुर्यवंशी सूरज ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तम मोहंती के निधन से पूरा ओडिशा शोक में डूबा हुआ है। उनका योगदान हमेशा याद रहेगा।
उनका फिल्मी करियर ओड़िया फिल्मों दंडा बलुंगा, जाहाकू राखिबे अनंत, राजनीगंधा, चका भौंरी, दईब दउडी कन्या दान, चका आखी सबु देखुछि, पुअ मोर कला ठाकुर और लक्षे शिव पुजी पाइछी पुअ जैसी मशहूर फिल्मों से भरा हुआ है।

Share this news

About desk

Check Also

पुरी में दो दिवसीय नौवां राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन शुरू

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने किया उद्घाटन राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *