ब्रह्मपुर। गंजाम जिले में बटेश्वर समुद्र तट पर बुधवार को करीब 80 किलोग्राम वजनी लोहे की एक विशेष वस्तु पायी गयी। यह वस्तु लगभग सात फीट ऊंची और ढाई फीट चौड़ी है, जिस पर एएमएस-6 कोड अंकित है।
प्रारंभिक जांच से अनुमान लगाया जा रहा है कि यह टुकड़ा किसी कार्गो जहाज से टकराव या लोडिंग के दौरान टूटकर अलग हुआ होगा और समुद्री धाराओं के कारण बहकर तट पर आ गया।
घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग और कोस्टगार्ड अधिकारियों ने मिलकर इस वस्तु को अपने नियंत्रण में ले लिया। हालांकि, कोस्टगार्ड, वन विभाग और पुलिस की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
गौरतलब है कि ओडिशा के समुद्र तटों पर पहले भी रहस्यमयी वस्तुएं मिलती रही हैं। इससे पहले पुरी समुद्र तट पर एक रहस्यमयी कंटेनर बहकर आ गया था, जिसे देखने के लिए सैकड़ों लोग उमड़ पड़े थे। केंद्रापड़ा जिले के साताभाया तट पर भी डूबे हुए मालवाहक जहाज ‘एमवी आईआईटी पूमा’ के दो कंटेनर पाए गए थे।
खबरों के मुताबिक, इंडोनेशिया से पोर्ट ब्लेयर जा रहे एक मालवाहक जहाज के सात कंटेनर लापता हो गए थे, जिनमें से कुछ तटों पर बहकर आ गए थे।
अधिकारियों द्वारा इस नए मिले लोहे के टुकड़े की विस्तृत जांच की जा रही है कि यह किस जहाज का हिस्सा हो सकता है और कहां से बहकर आया।