Home / Odisha / ओडिशा भाजपा को जल्द मिलेगा नया अध्यक्ष
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

ओडिशा भाजपा को जल्द मिलेगा नया अध्यक्ष

  • भुवनेश्वर में डिप्टी सीएम के आवास पर हुई अहम बैठक

भुवनेश्वर। ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर चर्चा जोरों पर है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने बुधवार को बताया कि पार्टी जल्द ही नया अध्यक्ष नियुक्त करेगी।
जानकारी के मुताबिक, यह महत्वपूर्ण बैठक उपमुख्यमंत्री केवी सिंहदेव के आवास पर हुई। बैठक में मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल, प्रदेश प्रभारी विजय पाल सिंह तोमर, राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल थे।
बैठक के प्रमुख एजेंडे में भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष का चयन, विभिन्न सरकारी निकायों, निगमों और आयोगों में नियुक्तियों पर चर्चा, राज्य में संगठन को मजबूत करने की रणनीति शामिल था।
तरुण चुग ने कहा कि ओडिशा भाजपा को जल्द ही नया प्रदेश अध्यक्ष मिलेगा। देशभर में संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया जारी है और इसी के तहत ओडिशा में भी यह प्रक्रिया चल रही है।
उन्होंने कहा कि भाजपा केवल चुनाव के समय नहीं, बल्कि पूरे साल जनता की सेवा के लिए कार्य करती है। यह एक कैडर-आधारित पार्टी है, जहां कार्यकर्ता वर्षों तक मेहनत करते हैं और पार्टी के प्रति समर्पण ही उनकी सबसे बड़ी ताकत होती है।
भाजपा नेतृत्व स्थानीय स्तर पर मजबूत नेतृत्व और संगठन के विस्तार पर जोर दे रहा है। पार्टी की रणनीति स्थानीय नेतृत्व को सशक्त बनाकर आगामी चुनावों में मजबूती से आगे बढ़ने की है।
Share this news

About desk

Check Also

भुवनेश्वर रैली में राहुल गांधी का हमला: “संविधान को कमजोर कर रही है भाजपा, सरकार उद्योगपतियों के लिए, जनता के लिए नहीं”

भुवनेश्वर, लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *