Home / Odisha / ओडिशा में घने कोहरे और शुष्क मौसम की चेतावनी जारी
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

ओडिशा में घने कोहरे और शुष्क मौसम की चेतावनी जारी

भुवनेश्वर। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने ओडिशा के कई इलाकों में अगले दो दिनों के लिए घने कोहरे की चेतावनी जारी की है।
आईएमडी के अनुसार, 27 फरवरी को ओडिशा में मौसम शुष्क बना रहेगा। जगतसिंहपुर और भद्रक जिलों में घने कोहरे की संभावना के चलते पीली चेतावनी जारी की गई है।
इसके अलावा, कटक, खुर्दा, जगतसिंहपुर, भद्रक और गंजाम के कुछ हिस्सों में सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना है।
28 फरवरी को भी ओडिशा में शुष्क मौसम जारी रहेगा। इस दिन जगतसिंहपुर और गंजाम जिलों में घने कोहरे को लेकर फिर से पीली चेतावनी जारी की गई है।
सुबह के समय ढेंकानाल, जाजपुर, गजपति, कटक, खुर्दा, जगतसिंहपुर, भद्रक और गंजाम जिलों में हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना है।
हालांकि, अगले पांच दिनों के लिए किसी भी प्रकार की मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने महाशिवरात्री पर दी शुभकामनाएं

भुवनेश्वर। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने महाशिवरात्री पर शुभकामनाएं दी है। उन्होंने सोशल मीडिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *