-
1 मार्च से 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी संभव
भुवनेश्वर। बीते कुछ दिनों में हुई बारिश के कारण ओडिशा में तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई थी, लेकिन 1 मार्च से पारा एक बार फिर चढ़ने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पिछले दिनों उत्तरी ओडिशा के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, लेकिन अब अगले एक सप्ताह तक राज्य में शुष्क मौसम रहने की उम्मीद है। बीते कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था, जबकि कुछ स्थानों पर यह सामान्य से 3-4 डिग्री सेल्सियस कम रहा।
पिछले 24 घंटों में मालकानगिरि में राज्य का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि फुलबाणी में सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद, राज्य में तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है।
भुवनेश्वर में अधिकतम तापमान अगले दो दिनों में 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
Indo Asian Times । Hindi News Portal । इण्डो एशियन टाइम्स,। हिन्दी न्यूज । न रूकेगा, ना झुकेगा।।
