बारिपदा। मयूरभंज जिले के सुलियापड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाघड़ा पंचायत के डिमिया गांव के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार और उसके दो सहयात्रियों की मौत हो गई।
सूत्रों के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब तीनों सिंहाड़ा में आयोजित भीम मेला के ‘घट उत्थान’ समारोह से लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि बाइक चालक का वाहन से नियंत्रण छूट गया और उनकी बाइक सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई।
स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को निकटतम सरकारी अस्पताल पहुंचाया। गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बारिपदा जिला मुख्यालय अस्पताल रेफर किया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है ताकि दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके।