-
रात के तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना
भुवनेश्वर। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के क्षेत्रीय कार्यालय ने संभावना जतायी है कि ओडिशा के विभिन्न जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान रात के तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है, जबकि इसके बाद तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।
साथ ही मौसम कार्यालय ने ओडिशा के 10 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है, जिनमें गंजाम, गजपति, खुर्दा, कटक, नयागढ़, रायगढ़, कलाहांडी, कंधमाल, कोरापुट और मालकानगिरि शामिल हैं। ओडिशा के अधिकांश जिलों में सामान्य रूप से सूखा मौसम बना रहने की संभावना है।
अगले 24 घंटे के दौरान ओडिशा के अधिकांश जिलों में सूखा मौसम बना रहेगा। साथ ही गंजाम, गजपति, खुर्दा, कटक, नयागढ़, रायगढ़, कलाहांडी, कंधमाल, कोरापुट, मालकानगिरि और अनुगूल, पुरी, ढेंकानाल, जाजपुर में कुछ स्थानों पर हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है।
घना कोहरा को लेकर गंजाम, गजपति, खुर्दा, कटक, नयागढ़, रायगढ़, कलाहांडी, कंधमाल, कोरापुट और मालकानगिरि में एक या दो स्थानों के लिए पीली चेतावनी जारी की गयी है।
अगले 48 घंटे के दौरान ओडिशा के अधिकांश जिलों में सूखा मौसम बना रहेगा, जबकि कंधमाल, कलाहांडी, नयागढ़, गंजाम में सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है और कुछ स्थानों पर पुरी, खुर्दा, कटक, जाजपुर, ढेंकानाल, नयागढ़ और गजपति में भी कोहरा हो सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार, इस दिन गंजाम, गजपति, खुर्दा, कटक, नयागढ़, रायगढ़, कलाहांडी, कंधमाल, कोरापुट और मालकानगिरि में घना कोहरा हो सकता है। इन जिलों के लिए पीली चेतावनी जारी की गयी है।
इसके साथ ही भुवनेश्वर और आसपास के क्षेत्रों में अगले 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर घना कोहरा होने की संभावना है और अधिकतम और न्यूनतम तापमान लगभग 32 डिग्री सेल्सियस और 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
Indo Asian Times । Hindi News Portal । इण्डो एशियन टाइम्स,। हिन्दी न्यूज । न रूकेगा, ना झुकेगा।।
