Home / Odisha / राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी के निधन पर प्रधान ने शोक जताया
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी के निधन पर प्रधान ने शोक जताया

भुवनेश्वर। केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी कामेश्वर चौपाल के निधन पर शोक व्यक्त किया।
उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता कामेश्वर चौपाल जी का निधन अत्यंत दुःखद है। वे राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख स्तंभों में से एक थे। उनका योगदान केवल राजनीतिक या धार्मिक सीमाओं तक सीमित नहीं था, बल्कि वे समाज में समरसता और समानता के प्रबल समर्थक थे। उनकी विद्वत्ता, नेतृत्व क्षमता और त्याग की भावना अनुकरणीय थी। उनका जाना भारतीय राजनीति और सामाजिक चेतना के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करें।
Share this news

About desk

Check Also

COVID-19

ओडिशा में कोविड-19 के मामले फिर बढ़े

सात नए मामले पाए गए राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 45 हो गई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *