Home / Odisha / ओड़िया नववर्ष से पहले समाप्त होगा बीजद का संगठनात्मक चुनाव
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

ओड़िया नववर्ष से पहले समाप्त होगा बीजद का संगठनात्मक चुनाव

भुवनेश्वर। ओड़िया नववर्ष से पहले बीजद का संगठनात्मक चुनाव समाप्त हो जाएगा। अध्यक्ष चुनाव भी इसी समय संपन्न होगा। बीजद के वरिष्ठ नेता प्रदीप अमात ने यह जानकारी दी है।
उन्होंने कहा कि बीजद अध्यक्ष नवीन पटनायक के निर्देश पर समन्वय समिति की बैठक देवी मिश्र की अध्यक्षता में हुई। अन्य समिति सदस्य भी बैठक में उपस्थित थे। समन्वय समिति के 13 सदस्य थे, बाकी सदस्य वीडियो कान्फ्रेन्सिंग के जरिए जुडे थे। इस बैठक में बीजद चुनाव को लेकर चर्चा हुई। इसके लिए राज्य चुनाव अधिकारी प्रताप देव भी शामिल थे। उन्होंने सभी जानकारी प्रस्तुत की। सही तरीके से चुनाव संचालन के लिए विधानसभा क्षेत्र के नेता और जिला नेताओं के साथ चर्चा की गई और कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
उन्होंने बताया कि फरवरी के पहले सप्ताह में जिला चुनाव अधिकारी नियुक्त होंगे। इसके बाद विधानसभा चुनाव अधिकारी नियुक्त होंगे। चुनाव प्रक्रिया ओड़िया नववर्ष से पहले समाप्त हो जाएगी। कार्यकारिणी समिति सदस्य और राज्य काउंसिल सदस्य भी इसी समय चुने जाएंगे। इसके साथ ही पार्टी के अध्यक्ष का चुनाव भी होगा। वरिष्ठ और युवा नेताओं के समन्वय में कार्यक्रम होगा। बीजद में कोई समस्या पहले से नहीं है और आगे भी नहीं रहेगी।

Share this news

About desk

Check Also

केंद्रीय बजट से ओडिशा को मिलेगा सबसे बड़ा लाभ – धर्मेन्द्र प्रधान

ओडिशा को रेलवे क्षेत्र में 10,599 करोड़ रुपये की सहायता भुवनेश्वर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *