-
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की घोषणा
-
कहा- राज्य में चल रही हैं 78,000 करोड़ रुपये से अधिक की रेलवे परियोजनाएं
भुवनेश्वर। केंद्र सरकार ने ओडिशा के रेलवे क्षेत्र के लिए 2025-26 वित्तीय वर्ष में 10,599 करोड़ रुपये आवंटित किया है। यह घोषणा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार दोपहर की।
मंत्री ने राज्य के लिए आवंटन की घोषणा करते हुए कहा कि ओडिशा में 78,000 करोड़ रुपये से अधिक की रेलवे परियोजनाएं चल रही हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार ने पिछले दस वर्षों में राज्य में 2,000 किलोमीटर से अधिक नई रेल पटरियां बिछाई हैं, जो मलेशिया के समग्र रेलवे नेटवर्क से भी अधिक हैं।
उन्होंने बताया किया वर्तमान में ओडिशा में छह वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं और राज्य को भविष्य में और अधिक वंदे भारत ट्रेनें मिलने की संभावना है।
रेल मंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि पिछले 10 वर्षों में ओडिशा में 2046 नई पटरियां बिछाई गई हैं, जो मलेशिया की कुल रेल पटरियों से भी ज्यादा हैं। वर्तमान में ओडिशा में छह वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। इसके अतिरिक्त, ओडिशा में 75,000 करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाएं चल रही हैं। ओडिशा में 1898 किलोमीटर की पटरियों पर ‘कवच’ तकनीक का उपयोग भी किया गया है।
यह उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने ओडिशा के लिए 2024-25 के बजट में रेलवे के लिए 10,586 करोड़ रुपये आवंटित किए थे।
Indo Asian Times । Hindi News Portal । इण्डो एशियन टाइम्स,। हिन्दी न्यूज । न रूकेगा, ना झुकेगा।।
