Home / Odisha / धर्मेन्द्र प्रधान ने भारतीय तट रक्षक बल को स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

धर्मेन्द्र प्रधान ने भारतीय तट रक्षक बल को स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं

भुवनेश्वर। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने भारतीय तट रक्षक बल के 49वें स्थापना दिवस पर बल के साहसी जवानों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। प्रधान ने अपने संदेश में कहा कि भारतीय तट रक्षक बल, जो अपनी साहसिक खोज और बचाव अभियानों से लेकर भारत के समुद्री हितों और सुरक्षा की रक्षा करने में अग्रणी है, सेवा से पहले आत्मसमर्पण की भावना और उनके आदर्श वाक्य “वयम् रक्षामः” (हम रक्षा करते हैं) का प्रतीक हैं।
उन्होंने भारतीय तट रक्षक बल के जवानों की साहसिकता और समर्पण को सराहा और यह कामना की कि वे गर्व और गौरव के साथ आगे बढ़ते रहें।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा के सरकारी स्कूलों का बदलेगा रंग

राज्य सरकार ने जारी किया नया निर्देश नए निर्माण और मरम्मत कार्यों में होगा नया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *