Home / Odisha / राज्य सरकार की महाकुम्भ मेला व अयोध्या जाने वाली विशेष बस सेवाएं रद्द
ORSTC BUS

राज्य सरकार की महाकुम्भ मेला व अयोध्या जाने वाली विशेष बस सेवाएं रद्द

  • 4 फरवरी तक लागू रहेगा यह निर्णय़

भुवनेश्वर। ओडिशा राज्य सड़क परिवहन निगम ने 2025 के महाकुम्भ मेला और अयोध्या जाने वाली अपनी विशेष बस सेवाएं रद्द करने की घोषणा की है। यह निर्णय अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण लिया गया है और यह तुरंत प्रभाव से लागू हो गया है। यह निर्णय़ 4 फरवरी तक लागू रहेगा।
राज्य सड़क परिवहन निगम ने यात्रियों को इस रद्दीकरण के बारे में सूचित करने के लिए एक सार्वजनिक नोटिस जारी की है और आश्वस्त किया है कि आगे की जानकारी उसके आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स और वेबसाइट के माध्यम से साझा की जाएगी।
यात्रियों को सहायता की आवश्यकता होने पर वे राज्य सड़क परिवहन निगम से हेल्पलाइन नंबर 18003451122 और 7849052205 (व्हाट्सएप) पर संपर्क करने को कहा गया है। इसके साथ ही रिफंड के लिए यात्रियों को राज्य सड़क परिवहन निगम से 9937547773 पर संपर्क करने की सलाह दी गई है।
राज्य सड़क परिवहन निगम ने अपनी नोटिस में कहा है कि हम यात्रियों को इस रद्दीकरण के कारण होने वाली असुविधा के लिए खेद प्रकट करते हैं। इसके साथ ही अधिक जानकारी के लिए यात्रियों को राज्य सड़क परिवहन निगम की आधिकारिक वेबसाइट और उसके सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स पर अपडेट्स देखने की सलाह दी गई है।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

ओडिशा में दो वर्षों में 1,859 सर्पदंश मौतें: मंत्री

भुवनेश्वर। ओडिशा में पिछले दो वर्षों में सर्पदंश के कारण कुल 1,859 लोगों की मौत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *