Home / Odisha / जम्मू-कश्मीर की तर्ज पर नयागढ़ में भी बना माता वैष्णो देवी का भव्य मंदिर
वैष्णो देवी

जम्मू-कश्मीर की तर्ज पर नयागढ़ में भी बना माता वैष्णो देवी का भव्य मंदिर

  • प्राण प्रतिष्ठा उत्सव शुरू

  • जम्मू-कश्मीर माता वैष्णव के मुख्य पुजारी से मिले सुझाव के तहत जगन्नाथ मंदिर के सेवक करा रहे हैं प्राण प्रतिष्ठा

भुवनेश्वर। ओडिशा के नयागढ़ जिले के दूरदराज पहाड़ी पर जम्मू कश्मीर में मौजूद माता वैष्णो देवी मंदिर के तर्ज पर एक भव्य मां का मंदिर बनाया गया है। पुरी जगन्नाथ मंदिर के पुजारी द्वारा 29 जनवरी से 5 दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा विधि शुरू हो गयी है। मां वैष्णो देवी धाम की तरह यहां भी गुफा में प्रवेश कर भक्तों को मां के दर्शन मिलेंगे। यह गुफा 180 फीट लंबी है। 50 एकड़ पहाड़ी क्षेत्र में बने इस मां के भव्य मंदिर को निर्माण करने में 4 वर्ष का समय लगा है।
श्री माता वैष्णो देवी चैरिटेबल ट्रस्ट वैष्णो धाम ओडिशा की तरफ से बनाए गए मां के इस मंदिर के पीछे की कहानी भी बड़ी दिलचस्प है। माता वैष्णव के भक्त अजाति राउत ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि उनकी पत्नी ममता राउत को चार वर्ष पहले अचानक एक दिन मां का आदेश हुआ कि यहां मेरा एक मंदिर बनाओ। इसके बाद हमने मां के धाम के लिए जमीन खोजने लगा। माता की कृपा से जमीन मिल गई। जमीन मिलने के बाद इसे श्री माता वैष्णो देवी चैरिटेबल ट्रस्ट वैष्णो धाम ओडिशा के नाम से रजिस्टर्ड करायी जिसके मुख्य ट्रस्टी काजल एवं सचिन राउत हैं।
राउत ने कहा कि माता वैष्णो देवी के आदेश के बारे में लोगों को पता चला तो लोग खुद ब खुद मेरे साथ जुड़ते गए और लोगों के सहयोग से तीन वर्ष बाद आज मां का यह भव्य मंदिर बनकर तैयार हो गया है। मां के इस धाम में जम्मू-कश्मीर वैष्णो धाम की ही तरह गणेश मंदिर, भैरव मंदिर, हनुमान जी का मंदिर एवं आरती मंडप बनाया गया है। उन्होंने कहा कि यह मंदिर आने जाने का केवल एक ही रास्ता है। नयागढ़ से सरणकुल रोड पर 6 किमी. जाने के बाद सोलपटा चौक एवं फिर यहां से 6 किमी. की दूरी पर स्थिति है जामूकण पहाड़। 60 फीट ऊंचे इस पहाड़ को काटकर मां वैष्णो देवी धाम नयगढ़ बनाया गया है। मां का दर्शन करने के लिए पहाड़ में 180 फीट लम्बी एवं 7 फीट ऊंची सुरंग बनायी है, जिसके जरिए भक्त प्रवेश कर मां के दर्शन कर पाएंगे। दो फरवरी अपराह्न 3 बजे से मां भक्तों को दर्शन देंगी।
स्थानीय लोगों में उत्साह
नयागढ़ जिले के सरणकुल में मां का भव्य धाम बनने से यहां के लोग इसे मां का आशीर्वाद मान रहे हैं। लोगों को कहना है कि मां के आशीर्वाद एवं कृपा से ही आज यहां मां का धाम बन रहा है। हर दिन यहां 30 से 40 से हजार भक्त आकर मां के दर्शन कर सकेंगे। मां के इस धाम से नयागढ़ जिला अब दुनिया में प्रसिद्धि लाभ करेगा।पूरा इलाके में आज उत्सव का माहौल है। इलाके का हर व्यक्ति मां के इस पवित्र एवं दिव्य धाम के निर्माण में अपना योगदान दे रहा है। लोगों का मानना है कि इससे इलाके में रोजगार के भी अवसर खुलेंगे। मां के आशीर्वाद से सुख-समृद्धि आएगी।

 

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

ओडिशा में दो वर्षों में 1,859 सर्पदंश मौतें: मंत्री

भुवनेश्वर। ओडिशा में पिछले दो वर्षों में सर्पदंश के कारण कुल 1,859 लोगों की मौत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *