Home / Odisha / नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर नेताओं ने किया नमन

नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर नेताओं ने किया नमन

  • राज्यपाल, मुख्यमंत्री और केंद्रीय शिक्षा ने दी श्रद्धांजलि

भुवनेश्वर। नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर ओडिशा में राज्यपाल, मुख्यमंत्री और केंद्रीय शिक्षा समेत कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने सोशल मीडिया के माध्यम से नेताजी को नमन करते हुए लिखा कि भारत माता के महान सपूत, स्वतंत्रता संग्राम के अमर नायक, आजाद हिन्द फौज के संस्थापक नेताजी सुभाषचंद्र बोस जी की जयंती पर उनके चरणों में कोटिशः नमन एवं समस्त देशवासियों को पराक्रम दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। प्रधान ने नेताजी के त्याग, समर्पण और साहस को हर भारतीय के लिए प्रेरणा का अटूट स्रोत बताया।
राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति ने राजभवन में नेताजी सुभाषचंद्र बोस और स्वतंत्रता सेनानी वीर सुरेन्द्र साय के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नेताजी और वीर सुरेन्द्र साय के अतुलनीय साहस और समर्पण ने पीढ़ियों को प्रेरित किया है। आइए, इन महान नेताओं के योगदान को याद करें और उनकी विरासत से प्रेरणा लें। नेताजी की जयंती के अवसर पर पूरे राज्य में पराक्रम दिवस के रूप में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन माझी ने भी नेताजी की जयंती पर उन्हें याद किया। अपने संदेश में उन्होंने लिखा कि ओडिशा के महान सपूत, महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर कोटि-कोटि प्रणाम। उनके नेतृत्व, पराक्रम और देशभक्ति को सम्मानित करते हुए आज देश पराक्रम दिवस मना रहा है। उन्होंने राज्यवासियों से नेताजी के आदर्शों से प्रेरित होकर विकसित भारत, विकसित ओडिशा के निर्माण का संकल्प लेने का आह्वान किया।
Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

धर्मेंद्र प्रधान ने फ्रेंच पब्लिशर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष से की मुलाकात

भुवनेश्वर। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बुधवार को नई दिल्ली में मीडिया-पार्टिसिपेशन्स के अध्यक्ष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *