Home / Odisha / साल में आयोजित होंगे 12 पथ उत्सव

साल में आयोजित होंगे 12 पथ उत्सव

  • शहरी विकास मंत्री कृष्ण चंद्र महापात्र ने की घोषणा

भुवनेश्वर। हर साल 12 पथ उत्सव आयोजित किए जाएंगे। हर महीने एक पथ उत्सव आयोजित होगा। शहरी विकास मंत्री कृष्ण चंद्र महापात्र ने यह जानकारी दी है। आज वर्ष 2025 का दूसरा पथ उत्सव आयोजित किया गया। नृत्य और संगीत के साथ जागमारा नयूरोड सड़क पर उत्सव मनाया गया।
भुवनेश्वर नगर निगम (बीएमसी) द्वारा नए साल 2025 का स्वागत करते हुए यह दूसरा पथ उत्सव आयोजित किया गया। सर्द सुबह में भुवनेश्वर के निवासियों ने उत्साह से भाग लिया। प्रसिद्ध गायक सत्यजीत के गीतों पर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। वहीं असीम पंडा के गीतों पर दर्शक झूमते नजर आए। साथ ही संबलपुरी और ओडिशी नृत्य के रंगारंग प्रदर्शन ने लोगों का दिल जीत लिया।
इस उत्सव में गिटार, कॉमेडी, कुंबा, योग, तीरंदाजी, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, स्लाइड, सांप-सीढ़ी का खेल, बैलून शूटिंग, साइकिल राइडिंग, रंगोली, ड्राइंग, मिट्टी की मूर्तियां बनाने, और मेहंदी जैसे कार्यक्रमों का आनंद लिया गया।
खास आकर्षण बच्चों का योग, स्केटिंग और जोकर के साथ फोटो खिंचवाना था। बड़ी संख्या में लोगों ने इस उत्सव में भाग लिया और सर्द मौसम का आनंद लिया।
इस कार्यक्रम में शहरी विकास मंत्री कृष्ण चंद्र महापात्र, बीएमसी मेयर सुलोचना दास, एकाम्रा विधायक बाबू सिंह, सचिव उषा पाढ़ी, बीएमसी कमिश्नर और अन्य अधिकारी एवं बीएमसी के कॉरपोरेटर भी शामिल हुए।

Share this news

About desk

Check Also

भारतीय ज्ञान परंपरा का एआई मॉडलिंग होना आवश्यक – धर्मेंद्र प्रधान

 इंडियन काउंसिल ऑफ फिलॉसफिकल रिसर्च का नया लोगो का विमोचन भुवनेश्वर। भारतीय ज्ञान परंपरा की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *