भुवनेश्वर। स्वामी विवेकानंद की जयंती और राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने उन्हें नमन करते हुए देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया पर स्वामी विवेकानंद के योगदान को याद करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति के अद्वितीय प्रवक्ता व युवा शक्ति के प्रेरणास्त्रोत स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन। उनका ऐतिहासिक शिकागो भाषण भारतीय अध्यात्म और सहिष्णुता का परिचायक है। उनकी शिक्षाएं आज भी युवाओं को नई ऊर्जा और मार्गदर्शन प्रदान करती हैं।
मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने भी स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि महान दार्शनिक, राष्ट्रभक्त और युवाओं के आदर्श स्वामी विवेकानंद की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। राष्ट्रीय युवा दिवस पर देश की युवा शक्ति को हार्दिक शुभकामनाएं।”
स्वामी विवेकानंद ने अपने विचारों और व्यक्तित्व से भारतीय संस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाई। उनके आदर्श और शिक्षाएं आज भी युवाओं को प्रेरित करती हैं। उनकी जयंती को ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ के रूप में मनाते हुए देश उनकी महान विरासत का स्मरण कर रहा है।
Indo Asian Times । Hindi News Portal । इण्डो एशियन टाइम्स,। हिन्दी न्यूज । न रूकेगा, ना झुकेगा।।
