Home / Odisha / अयोध्या में राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर शुभकामनाओं की बौछार
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

अयोध्या में राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर शुभकामनाओं की बौछार

  • मुख्यमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने की सभी के सुख और समृद्धि की प्रार्थना

भुवनेश्वर। अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर देशभर से शुभकामनाओं का सिलसिला जारी है। इस पवित्र अवसर पर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ के शुभ अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। अनेक वर्षों के त्याग, तपस्या और संघर्ष से निर्मित यह भव्य मंदिर ‘विकसित भारत’ के निर्माण के लिए देशवासियों को प्रेरणा दे रहा है। आज के इस पवित्र दिवस पर प्रभु श्रीराम से सभी के सुख और समृद्धि की प्रार्थना करता हूँ। जय श्रीराम!
वहीं, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर सभी सनातनी रामभक्तों को अनंत शुभकामनाएं। अनेक पीढ़ियों के त्याग, तपस्या और संकल्प के बाद हमें यह ऐतिहासिक क्षण अनुभव करने का सौभाग्य मिला है। यह मंदिर भारतीय संस्कृति और आस्थावान हृदयों के अडिग विश्वास का प्रतीक है। प्रभु श्रीराम का जीवन सत्य, धर्म और कर्तव्य का सर्वोत्तम उदाहरण है, जो हर भारतीय को सत्कर्म हेतु अनंतकाल तक प्रेरित करता रहेगा। जय श्रीराम!

Share this news

About desk

Check Also

मुख्यमंत्री ने मयूरभंज के विभिन्न ब्लॉकों के लिए 420 करोड़ रुपये से अधिक की विकासात्मक परियोजनाओं का  किया उद्घाटन और शिलान्यास

 328 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 133 परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया  91 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *