Home / Odisha / ओडिशा से शांति का संदेश लेकर जाएं, युद्ध नहीं बुद्ध का मंत्र

ओडिशा से शांति का संदेश लेकर जाएं, युद्ध नहीं बुद्ध का मंत्र

  • प्रवासी भारतीय दिवस पर जुआल ओराम ने किया आह्वान

  • ओडिशा में पहली बार आयोजित प्रवासी भारतीय दिवस पर केंद्रीय मंत्री जुआल ओराम ने मोदी के विश्व शांति के संदेश को आगे बढ़ाया

भुवनेश्वर। ओडिशा की पवित्र धरती पर आयोजित 18वें प्रवासी भारतीय दिवस के समापन सत्र में केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में विश्व शांति का आह्वान किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विश्व शांति के संदेश को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि शांति का संदेश लेकर जाएं, युद्ध नहीं, बुद्ध का मंत्र लेकर जाएं। यही भारत का संदेश है और हमारी संस्कृति की सबसे बड़ी पहचान।
जुएल ओराम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस ऐतिहासिक आयोजन ने न केवल ओडिशा की संस्कृति और परंपरा को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया है, बल्कि दुनिया भर में बसे भारतीयों को अपनी जड़ों से जोड़ने का अवसर भी दिया है।
उन्होंने प्रवासी भारतीयों से अपील की कि वे जहां भी जाएं, शांति, सहिष्णुता और सद्भाव का संदेश फैलाएं। उन्होंने कहा कि भारत ने हमेशा शांति और अहिंसा का मार्ग दिखाया है। बुद्ध के विचार और उनका दर्शन आज की दुनिया को नई राह दिखाने में सक्षम हैं।
इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, ओडिशा के  राज्यपाल, मुख्यमंत्री और राजनीतिक केंद्रीय मंत्री उपस्थित थे।
Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

एड्स एवं यौन संक्रमण के प्रति जागरूकता को मैराथन प्रतियोगिता आयोजित

    युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी, जागरूकता और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने का प्रयास …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *