Home / Odisha / 2047 तक विकसित देश बनने का लक्ष्य: प्रधानमंत्री मोदी का विजन

2047 तक विकसित देश बनने का लक्ष्य: प्रधानमंत्री मोदी का विजन

  • 10 सालों में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर

  • 5वीं अर्थव्यवस्था बना, जल्द ही तीसरी अर्थव्यवस्था वाला देश होगा

भुवनेश्वर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भुवनेश्वर में आयोजित प्रवासी भारतीय दिवस समारोह में भारत को 2047 तक विकसित देश बनाने का लक्ष्य प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि भारत अब न केवल तेजी से प्रगति कर रहा है, बल्कि वैश्विक मंच पर अपनी मजबूत पहचान भी स्थापित कर रहा है।
गरीबी उन्मूलन और आर्थिक प्रगति को रेखांकित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। भारत आज दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और जल्द ही तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि यह आप सबकी मेहनत और योगदान का नतीजा है कि आज भारत का सिर ऊंचा है। आपकी दुनियाभर में प्रशंसा होती है।
लोकतंत्र और विविधता की शक्ति
प्रधानमंत्री ने भारत के लोकतंत्र और विविधताओं को उसकी सबसे बड़ी ताकत बताया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र हमारी नैतिकता है, और विविधताओं में जीवन चलता है। हम अपनी विविधता के बावजूद एकजुट हैं और यही भारत की असली ताकत है।
ओडिशा भारतीय संस्कृति का प्रतीक
प्रधानमंत्री ने ओडिशा को भारत की सांस्कृतिक धरोहर का प्रतिबिंब बताते हुए बालियात्रा के इतिहास का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह यात्रा भारत की समृद्ध समुद्री व्यापार परंपरा का प्रतीक है, जो देश की सांस्कृतिक और आर्थिक शक्ति को दर्शाती है।
दक्ष और युवा आबादी का योगदान
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की युवा और दक्ष आबादी देश के विकास में अहम भूमिका निभा रही है। उन्होंने प्रवासी भारतीयों से अपील की कि वे अपने अनुभव और कौशल से भारत के विकास को गति दें। उन्होंने कहा कि स्किल्ड इंडिया दशकों तक रहने वाली है।
विदेश मंत्रालय की भूमिका को सराहा
प्रधानमंत्री ने विदेश मंत्रालय की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि यह न केवल संवेदनशीलता और सुरक्षा सुनिश्चित करता है, बल्कि विदेशों में भारतीय समुदाय के हितों की रक्षा भी करता है। उन्होंने कहा कि यह मंत्रालय हर भारतीय के साथ खड़ा है, चाहे वह किसी भी देश में हो।
प्रधानमंत्री ने कहा कि 2047 का लक्ष्य सिर्फ एक सपना नहीं, बल्कि भारत की क्षमता और सामर्थ्य का परिचायक है। उन्होंने प्रवासी भारतीयों से इस लक्ष्य को साकार करने में योगदान देने का आह्वान किया।
प्रवासी भारतीयों को कहा थैंक यू
अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय प्रवासी भारतीयों को थैंक यू कहा।
उन्होंने कहा कि आपकी वजह से दुनिया में सिर उंचा रखने का मौका मिलता है। आपकी दुनियाभर प्रसंशा होती है। आपका सोशल वैल्यू को मान्यताएं मिलती हैं और भारत की पुरानी लोकतंत्र व्यवस्था को सराहा जाता है।
लोकतंत्र हमारी नैतिकता है। विविधताओं में जीवन चलता है। यही कारण है कि आप विदेश में भी लोगों की सेवाएं करते हैं।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में स्वयं सहायता समूहों के लिए बड़ी घोषणा

सरकार लौटाएगी ऋण पर ब्याज 10 लाख तक के ऋण पर ब्याज वापसी भुवनेश्वर। ओडिशा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *