Home / Odisha / जी उदयगिरि में 5 डिग्री तक गिरा तापमान

जी उदयगिरि में 5 डिग्री तक गिरा तापमान

  • ओडिशा के 9 स्थानों पर तापमान 10 डिग्री से नीचे

भुवनेश्वर। नये साल 2025 की शुरुआत से ओडिशा में जारी ठंड ने बीती रात और ज्यादा तीव्रता पकड़ी। राज्य के 9 स्थानों पर तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि में कंधमाल जिले का जी उदयगिरि राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां पारा 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। वहीं, फुलबाणी में 8 डिग्री सेल्सियस के साथ शहरों में दूसरा सबसे कम तापमान दर्ज किया।
भुवनेश्वर स्थित भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों के अनुसार, जी उदयगिरि और फुलबाणी के साथ कुल 9 स्थानों पर तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। इनमें सेमिलिगुड़ा (5.9 डिग्री), दारिंगबाड़ी (8.5 डिग्री), कोरापुट (9.4 डिग्री), राउरकेला (9.5 डिग्री) और झारसुगुडा, भवानीपाटना तथा नवरंगपुर (सभी 9.8 डिग्री) शामिल हैं।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक ठंड से राहत मिलने की संभावना से इनकार किया है। ठंडी हवाओं के कारण राज्य के कई हिस्सों में हड्डी कंपाने वाली ठंड और कोहरा छाया रहेगा।
हालांकि, कल के बाद तापमान में हल्की वृद्धि हो सकती है। दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के ऊपर बने चक्रवातीय परिसंचरण के चलते उत्तर भारत में इस सप्ताह बारिश की संभावना है, जिससे ओडिशा में तापमान 2-3 डिग्री बढ़ सकता है।
इस बीच, भुवनेश्वर और कटक में भी सर्दी का असर बना रहा। बीती रात भुवनेश्वर में न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कटक में पारा 14 डिग्री सेल्सियस तक गिरा।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में स्वयं सहायता समूहों के लिए बड़ी घोषणा

सरकार लौटाएगी ऋण पर ब्याज 10 लाख तक के ऋण पर ब्याज वापसी भुवनेश्वर। ओडिशा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *