Home / Odisha / प्रवासी भारतीय दिवस को लेकर सुरक्षा होगी चाक-चौबंद

प्रवासी भारतीय दिवस को लेकर सुरक्षा होगी चाक-चौबंद

  • संभावित खतरों के मद्देनजर एसओजी और एसपीजी ने किया मॉक ड्रिल

भुवनेश्वर। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में 8 जनवरी से आयोजित होने वाले 18वें प्रवासी भारतीय दिवस समारोह को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद होगी। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर सहित कई वैश्विक गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे। इस ऐतिहासिक आयोजन को ध्यान में रखते हुए जनता मैदान में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।
बताया गया है कि खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू से जुड़े एक धमकी भरे ईमेल के बाद स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (एसओजी) और स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) ने संभावित खतरों से निपटने के लिए रविवार को मॉक ड्रिल का आयोजन किया। इस ड्रिल में विभिन्न आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए तैयारियों का परीक्षण किया गया।
मुख्य सचिव ने खुद संभाली कमान
ओडिशा के मुख्य सचिव मनोज आहूजा ने सुरक्षा और आयोजन की तैयारियों का खुद जायजा लिया। उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय इस मेगा कार्यक्रम में 3,500 से अधिक एनआरआई ने पंजीकरण कराया है। उन्होंने भुवनेश्वर के निवासियों से अपील की कि वे इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और इसे सफल बनाएं।
ओडिशा की संस्कृति का वैश्विक मंच पर प्रदर्शन
जनता मैदान में मुख्य मंच सहित सांस्कृतिक प्रदर्शन के लिए अतिरिक्त मंच बनाए जा रहे हैं। ओडिशा की कला और संस्कृति की विविधता को दर्शाने के लिए प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। यह आयोजन ओडिशा की सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करने का एक सुनहरा अवसर है।
10,000 से अधिक मेहमानों की उम्मीद
इस कार्यक्रम में 10,000 से अधिक मेहमानों के आने की संभावना है, जिनमें 7,000 से अधिक प्रवासी भारतीय शामिल होंगे। यह आयोजन न केवल भारत और उसके प्रवासी समुदाय के बीच के गहरे संबंधों को दर्शाएगा, बल्कि ओडिशा की अद्वितीय सांस्कृतिक विविधता को भी पूरी दुनिया के सामने लाएगा।
आयोजन स्थल पर तैयारियां जोरों
उन्होंने बताया कि आयोजन स्थल पर तैयारियां जोरों पर हैं और हर पहलू को बारीकी से सुनिश्चित किया जा रहा है ताकि आने वाले मेहमानों को एक अद्वितीय और यादगार अनुभव मिल सके।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में स्वयं सहायता समूहों के लिए बड़ी घोषणा

सरकार लौटाएगी ऋण पर ब्याज 10 लाख तक के ऋण पर ब्याज वापसी भुवनेश्वर। ओडिशा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *