Home / Odisha / मोहन चरण माझी ने नवीन पटनायक के दौरों पर किया कटाक्ष

मोहन चरण माझी ने नवीन पटनायक के दौरों पर किया कटाक्ष

  • कहा-हमारी कार्यशैली ने उन्हें गांव जाने पर किया मजबूर

भुवनेश्वर। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने गुरुवार को स्वतंत्रता सेनानी महोत्सव के मंच से पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता नवीन पटनायक पर तीखा हमला किया। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बीजद मुखिया, पूर्व मुख्यमंत्री तथा विपक्ष के नेता नवीन पटनायक के दौरों पर किया कटाक्ष और कहा कि हमारी कार्यशैली ने उन्हें गांव जाने पर मजबूर किया।
माझी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार जनता की सेवा और विकास को लेकर प्रतिबद्ध है, जबकि पिछली सरकारें जनता से दूरी बनाए रखती थीं।
मुख्यमंत्री ने अप्रत्यक्ष रूप से पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग कभी अपने ‘आइवरी टावर’ में रहते थे, वे अब गांवों की धूल भरी गलियों में जाने को मजबूर हैं। यह भाजपा की कार्यशैली का नतीजा है। हमारी कार्यशैली को देखकर वे अब बेचैन हो रहे हैं। मैं कहना चाहता हूं कि जो लोग कभी खुद को जनता से दूर रखते थे, उन्हें अब हमारी शैली देखकर परेशान होने की जरूरत नहीं है।
माझी ने दावा किया कि भाजपा सरकार ने पिछले छह महीनों में अपने वादों को पूरा करने के लिए हरसंभव प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार के मंत्री अब लोक सेवा भवन तक सीमित नहीं रहते, बल्कि गांव-गांव जाकर जनता से संवाद कर रहे हैं। चक्रवात डाना के दौरान भी हमारे मंत्री जमीन पर मौजूद थे और लोगों की मदद कर रहे थे।
कांग्रेस नेता पर भी साधा निशाना
मुख्यमंत्री ने मंच पर मौजूद कांग्रेस नेता निरंजन पटनायक पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ओडिशा को सबसे गरीब राज्य कहने वाले नेताओं को आत्ममंथन करना चाहिए कि राज्य की यह स्थिति किसकी देन है। माझी ने कहा कि पिछली सरकारों ने अगर सही तरीके से काम किया होता, तो आज ओडिशा की ऐसी स्थिति नहीं होती।
जनता को मिला जिम्मेदार सरकार का अहसास
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता को यह महसूस कराया है कि वे एक जिम्मेदार सरकार के अधीन हैं। उन्होंने कहा कि लोगों ने पिछली सरकारों को कई मौके दिए, लेकिन उन्होंने विकास को प्राथमिकता नहीं दी। ईश्वर की कृपा से आज भाजपा की सरकार बनी है, और हम अपने वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

धर्मेन्द्र प्रधान और मोहन माझी ने मधुसूदन दास को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

भुवनेश्वर। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान और मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने उत्कल गौरव मधुसूदन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *