Home / Odisha / राहुल गांधी के व्यवहार से ओडिशा में आक्रोश

राहुल गांधी के व्यवहार से ओडिशा में आक्रोश

  • केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री, सांसद और भाजपा नेताओं ने जमकर की निंदा की

  • राहुल से मांफी मांगने की मांग

  • सांसद अपराजिता षाड़ंगी और अनंत नायक ने अस्पताल में जाकर प्रताप षाड़ंगी का हाल जाना

भुवनेश्वर। संसद भवन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के व्यवहार को लेकर ओडिशा में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। लोगों और भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच आक्रोश है। केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री, सांसद और भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी के व्यवहार की कड़ी निंदा की है और राहुल गांधी से माफी की मांग की है।
भाजपा सांसद अपराजिता षाड़ंगी और अनंत नायक ने अस्पताल पहुंचकर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रताप षाड़ंगी का हालचाल लिया। प्रताप षाड़ंगी की स्वास्थ्य स्थिति को लेकर डाक्टरों से बात की तथा दोनों नेताओं ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
इस घटनाक्रम ने राज्य की राजनीति में हलचल मचा दी है, जहां भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी पर तीखे हमले किए हैं और उनके बयान को अस्वीकार्य बताया है।
राहुल का सामंती रवैया – प्रधान
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद में व्यवहार की आलोचना करते हुए उन पर अहंकार, अधिकार की भावना और सामंती रवैया अपनाने का आरोप लगाया है।
सोशल मीडिया पर प्रधान ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के कार्यों के कारण चुने हुए सांसदों को चोटें आई हैं और उनकी जान को खतरा हुआ है। उन्होंने इस व्यवहार को बचकाना और अस्वीकार्य बताते हुए कांग्रेस नेता से तुरंत माफी की मांग की।
उन्हंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि क्या राहुल गांधी कभी बड़े होंगे? संसद उनकी निजी जागीर नहीं है। उनका अहंकार, अधिकार की भावना और सामंती रवैया आज चुने गए सांसदों को गंभीर चोटें पहुंचाने और जीवन को खतरे में डालने का कारण बना। उनके इस व्यवहार की कड़ी निंदा करता हूं। इस बचकाने कृत्य के लिए जितनी निंदा की जाए, वह कम है। कम से कम उन्हें माफी मांगनी चाहिए।
हरकतें अस्वीकार्य और सदन का अपमान भी है – मुख्यमंत्री
संसद में राहुल गांधी के गैरजिम्मेदार और आपत्तिजनक व्यवहार के कारण बालेश्वर से सांसद व भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रताप षडंगी घायल होने की घटना की मुख्य़मंत्री मोहन माझी ने कड़ी निंदा की है। माझी ने सोशल मीडिया पर इस बारे में लिखा कि संसद में राहुल गांधी के गैरजिम्मेदार और आपत्तिजनक व्यवहार के कारण हमारे पार्टी के वरिष्ठ नेता और बालासोर से लोकसभा सांसद प्रताप षाड़ंगी घायल हो गए। राहुल गांधी की इस तरह की हरकतें न केवल अस्वीकार्य हैं, बल्कि यह लोकतंत्र के पवित्र सदन का भी अपमान है। मैं प्रताप षाड़ंगी के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं और संसद में इस तरह के कृत्यों की कड़ी निंदा करता हूं। लोकतंत्र में इस प्रकार की हिंसा का कोई स्थान नहीं है।
राहुल ने अभद्रता की सारी सीमाएं लांघी – अनंत नायक चुके राहुल, मांगें माफी
केन्दुझर के सांसद अनंत नायक ने मां तारिणी से प्रताप षाड़ंगी के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए नायक ने कहा कि कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी का अभद्र और गैरजिम्मेदार व्यवहार अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने आज अशालीनता की सभी सीमाएं लांघते हुए लोकतंत्र के पवित्र मंदिर की गरिमा को ठेस पहुंचाई है। लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी को इस कृत्य के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।
लोकतंत्र की छवि आज पूरी दुनिया में खराब हुई – सामल
भाजपा मनमोहन सामल ने कहा कि एक मानसिक रूप से संतुलित व्यक्ति ऐसा व्यवहार नहीं कर सकता। उन्होंने इसे भारतीय लोकतंत्र के लिए दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण दिन करार दिया। सामल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी सत्ता खोने के बाद बौखलाहट में इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रही है। उन्होंने कहा कि 75 वर्षों के लोकतंत्र की छवि आज पूरी दुनिया में खराब हुई है। राहुल गांधी द्वारा संसद में वरिष्ठ नेता पर हमला और अपमान कांग्रेस की पारंपरिक राजनीति का हिस्सा है। सामल ने यह भी कहा कि कांग्रेस ने इंदिरा गांधी के आपातकाल से लेकर अब तक लोकतंत्र की हत्या के कई उदाहरण पेश किए हैं। सांसद प्रताप चंद्र षाड़ंगी की हालत को लेकर सामल ने उनकी शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि एक जिम्मेदार नेता होने के नाते राहुल गांधी को ऐसा आचरण शोभा नहीं देता।
सामल ने कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारों के गठन के बाद सत्ता से दूर हुई कांग्रेस इस तरह की हिंसक हरकतें कर रही है। उन्होंने कांग्रेस पर लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या का आरोप लगाते हुए इसे अस्वीकार्य बताया।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

तथागत ने की उपराष्ट्रपति चुनाव में बीजद के रूख की आलोचना

    कहा – बीजद का मतदान से दूर रहना राजनीतिक आत्महत्या भुवनेश्वर। पूर्व बीजद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *