Home / Odisha / ओडिशा में 21 दिसंबर तक जारी रहेगी बारिश

ओडिशा में 21 दिसंबर तक जारी रहेगी बारिश

  •     अगले सप्ताह ठंड लौटने की संभावना

भुवनेश्वर। ओडिशा में 21 दिसंबर तक बारिश जारी रहेगी और बारिश के चलते अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके बाद अगले सप्ताह ठंड के पुनः लौटने की संभावना है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने बताया कि भुवनेश्वर में बुधवार सुबह 5.30 बजे न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले दिन के 16.2 डिग्री सेल्सियस से लगभग 4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। पिछले 24 घंटों में शहर का न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि रविवार को यह सीजन का सबसे कम 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

बारिश और तापमान में बढ़ोतरी का कारण हवाओं के पैटर्न में बदलाव और राज्य की ओर नमी युक्त पूरब व दक्षिण-पूर्वी हवाएं मानी जा रही हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, 19 दिसंबर को कोरापुट, मालकानगिरि, रायगड़ा, गजपति, गंजाम, नवरंगपुर, कलाहांडी, कंधमाल, पुरी, केंद्रापड़ा और जगतसिंहपुर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। 20 दिसंबर को तटीय ओडिशा के कुछ स्थानों और राज्य के अंदरूनी जिलों में एक या दो जगह हल्की बारिश होगी।  21 दिसंबर के बाद पूरे राज्य में शुष्क मौसम की संभावना है।

इधर, बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में बने डीप डिप्रेशन का क्षेत्र अगले 24 घंटों में उत्तर तमिलनाडु और दक्षिण आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ने और फिर आंध्र प्रदेश तट के साथ उत्तर की ओर बढ़ने की संभावना है।

राउरकेला सबसे ठंडा स्थान रहा

पिछले 24 घंटों में राउरकेला 7.2 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जबकि सुंदरगढ़ में 8.1 डिग्री सेल्सियस, झारसुगुड़ा में 8.6 डिग्री सेल्सियस और किरेई में 9.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। दरिंगबाड़ी में रात के तापमान में लगभग 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। कंधमाल जिले के इस हिल स्टेशन में पिछले दिन 4.7 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 9.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जब ओडिशा में 13 स्थानों पर पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया था।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

ओडिशा के स्कूलों में अब अंडा न खाने वाले छात्रों को मिलेगा फल

पीएम पोषण योजना के तहत राज्य सरकार का निर्णय बच्चों को पोषण देने की पहल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *