Home / Odisha / तमिल सहित कई भारतीय भाषाओं के विद्वान थे सुब्रमण्यम भारती

तमिल सहित कई भारतीय भाषाओं के विद्वान थे सुब्रमण्यम भारती

  • महाकवि की जयंती और भारतीय भाषा दिवस पर प्रधान ने दी शुभकामनाएं

भुवनेश्वर। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने महाकवि सुब्रमण्यम भारती की जयंती व भारतीय भाषा दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी है।
उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि महाकवि सुब्रमण्यम भारती जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि प्रणाम एवं भारतीय भाषा दिवस की सभी देशवासियों को शुभकामनाएं। महाकवि भारती का जीवन एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना का प्रतिबिंब था। उनकी राष्ट्रवादी रचनाओं ने दक्षिण से लेकर उत्तर तक भारत को एकता के सूत्र में पिरोने का काम किया। वह तमिल सहित कई भारतीय भाषाओं के विद्वान थे। राष्ट्र के प्रति उनके उल्लेखनीय योगदान का सम्मान करने और भारतीय भाषाओं के माध्यम से राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनकी जयंती को भारतीय भाषा दिवस के रूप में मनाने का संकल्प किया है। हमारी भाषायी विविधता, हमारी सभ्यातगत विरासत, ज्ञान परंपरा और सांस्कृतिक एकता की सबसे प्रखर अभिव्यक्ति है। भारत की सभी भाषाएं राष्ट्रीय भाषाएं हैं। आइए हम अपनी मातृभाषा और सभी भारतीय भाषाओं पर गर्व करने के साथ भारत की भाषायी विरासत का उत्सव मनाएं और सभी भारतीय भाषाओं के उपयोग, संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध रहें।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

गोपालपुर गैंगरेप: परिवहन मंत्री ने किया गोपालपुर घटनास्थल का दौरा

 अवैध ढांचों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश ब्रह्मपुर। गोपालपुर समुद्र तट पर 20 वर्षीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *