Home / Odisha / पारादीप तट के पास दो बांग्लादेशी जहाज जब्त

पारादीप तट के पास दो बांग्लादेशी जहाज जब्त

  • 78 लोग लिये गये हिरासत में

  • जहाज नियमों का उल्लंघन करते हुए मछली पकड़ने में लगे पाए गए

  • 160 टन मछलियां मिली

भुवनेश्वर। भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) ने पारादीप तट के पास अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) के पास भारतीय जल क्षेत्र में अवैध रूप से काम कर रहे मछली पकड़ने वाले दो बांग्लादेशी जहाजों को पकड़ा।
यह जानकारी यहां एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में दी गयी है। इसमें बताया गया है कि समुद्री सुरक्षा की रक्षा करने और राष्ट्रीय संप्रभुता को बनाए रखने के लिए भारतीय तटरक्षक की ओर से चलाया गया है यह ऑपरेशन नियमित निगरानी का हिस्सा था। इसका नेतृत्व भारतीय तटरक्षक जहाज अमोघ ने किया था, जिसने सोमवार सुबह लगभग 7:00 बजे भारतीय समुद्री सीमाओं के भीतर संदिग्ध गतिविधि का पता लगाया। अवरोधन करने पर जहाज अंतर्राष्ट्रीय समुद्री कानूनों और द्विपक्षीय समझौतों का उल्लंघन करते हुए अनधिकृत मछली पकड़ने में लगे पाए गए।
एफवी लैला-2 और एफवी मेघना-5 के रूप में पहचाने जाने वाले जहाज बांग्लादेश में पंजीकृत थे और इसमें 78 सदस्यों का संयुक्त दल था। पहले जहाज पर 41 और दूसरे जहाज पर 37 सदस्य थे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को जहाज पर लगभग 160 टन मछलियां पकड़ी गईं। बाद में जहाजों को भारतीय समुद्री क्षेत्र अधिनियम, 1981 के तहत बुक किया गया और आगे की जांच के लिए पारादीप ले जाया गया। उचित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए भारतीय तटरक्षक बल विदेश मंत्रालय और मत्स्य पालन विभागों सहित संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहा है।

Share this news

About desk

Check Also

मुख्यमंत्री ने मयूरभंज के विभिन्न ब्लॉकों के लिए 420 करोड़ रुपये से अधिक की विकासात्मक परियोजनाओं का  किया उद्घाटन और शिलान्यास

 328 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 133 परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया  91 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *