भुवनेश्वर। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने जन्मदिन के अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जी को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं। आपने सदैव संसदीय परंपराओं को सुदृढ़ करने और संसद को जनकल्याणकारी नीतियों का केंद्र बनाने में अहम भूमिका निभाई है। आपकी दूरदृष्टि और प्रयासों से देश की लोकतांत्रिक परंपराएं और अधिक मजबूत हों। महाप्रभु श्री जगन्नाथ व मां समलेई से आपके उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।
