Home / Odisha / मौसम में बड़ा बदलाव, धुंध की चेतावनी जारी की
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

मौसम में बड़ा बदलाव, धुंध की चेतावनी जारी की

  • ओडिशा में यात्रियों से सावधानी बरतने की अपील

भुवनेश्वर। ओडिशा में ठंड बढ़ने के साथ ही मौसम में बड़ा बदलाव आया है और कई जिलों में धुंध की चेतावनी जारी की गयी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने सुंदरगढ़, कलाहांडी और कंधमाल के लिए धुंध चेतावनी जारी की है। इन क्षेत्रों में 22 नवंबर की रात, 23 और 24 नवंबर की सुबह और रात को हल्की से मध्यम धुंध होने की संभावना है।
मौसम की इस चेतावनी के मद्देनजर, विशेष राहत आयुक्त और अतिरिक्त मुख्य सचिव ने संबंधित जिलों के कलेक्टरों, पुलिस और परिवहन अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे विशेष रूप से धुंध वाले हालात में हाईवे पर वाहनों के सुरक्षित संचालन के लिए आवश्यक उपाय करें। इन उपायों का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं के जोखिम को कम करना है।
साथ ही लोगों से और यात्रियों से अपील की गई है कि वे इस दौरान यात्रा करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें।
न्यूनतम तापमान में वृद्धि
राज्य में न्यूनतम तापमान में वृद्धि देखी गई है। कंधमाल जिले के जी उदयगिरि में सबसे कम 8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। गुरुवार को यहां 7.4 डिग्री तापमान था, जो बुधवार के 6.2 डिग्री से अधिक था।
कोरापुट जिले के सिमिलीगुड़ा में न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि फुलबाणी में 10 डिग्री और दारिंगबाड़ी व कोरापुट में 11 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। भुवनेश्वर और कटक में क्रमशः 17 डिग्री और 16.8 डिग्री तापमान रहा।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

एड्स एवं यौन संक्रमण के प्रति जागरूकता को मैराथन प्रतियोगिता आयोजित

    युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी, जागरूकता और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने का प्रयास …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *