-
कहा-पूर्ववर्ती सरकारों ने बिरसा मुंडा के त्याग को अनदेखा किया
भुवनेश्वर। केंद्रीय कोयला, खान, खाद्य और सार्वजनिक वितरण, और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि ब्रिटिश सरकार के अत्याचारों के खिलाफ बिरसा मुंडा का संघर्ष और बलिदान हमेशा प्रेरणादायक रहेगा। पूर्ववर्ती सरकारों ने बिरसा मुंडा के त्याग को अनदेखा किया।
भुवनेश्वर में जनजातीय गौरव दिवस पर आयोजित उत्सव में वह लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद बिरसा मुंडा की स्मृति को जीवित रखने के लिए उनकी जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है और आदिवासियों के विकास के लिए कई योजनाएं लागू की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि पीएम जनमन योजना के तहत 18 राज्यों के आदिवासी क्षेत्रों में सौर ऊर्जा के माध्यम से बिजली पहुंचाई जा रही है।
बिरसा मुंडा के प्रयासों की तुलना नहीं
अन्य विशिष्ट अतिथि, केंद्रीय ऊर्जा और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्यमंत्री श्रीपद नायक ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने जनजातीय समाज को संगठित करने और उनकी प्रगति के लिए जो प्रयास किए, उनकी कोई तुलना नहीं हो सकती।
अतिथियों ने बिरसा मुंडा की बखान की
उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंहदेव, स्कूल और जनशिक्षा, अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति विकास, अल्पसंख्यक समुदाय और पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री, नित्यानंद गोंड और भुवनेश्वर की सांसद अपराजिता सारंगी ने बिरसा मुंडा के योगदान को याद करते हुए आदिवासियों के विकास के लिए उठाए जा रहे कदमों पर प्रकाश डाला। अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव विष्णुपद सेठी ने स्वागत भाषण दिया और अनुसूचित जनजाति निदेशक इंद्रमणि त्रिपाठी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
Indo Asian Times । Hindi News Portal । इण्डो एशियन टाइम्स,। हिन्दी न्यूज । न रूकेगा, ना झुकेगा।।
