Home / Odisha / मोदी के जन्मदिन से मनेगा सेवा पखवाड़ा

मोदी के जन्मदिन से मनेगा सेवा पखवाड़ा

  • 17 से 2 अक्टूबर तक सेवा कार्यों का विस्तार करेगी भाजपा

भुवनेश्वर। भारतीय जनता पार्टी एक जिम्मेदार राजनीतिक दल के रूप में देश और राज्य की विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में संलग्न है। पार्टी सदैव अपने सामाजिक मूल्यों पर बल देती है। सेवा ही परम धर्म है और समाज के गरीब, शोषित वर्ग के उत्थान के लिए विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अनेक उल्लेखनीय कार्य किये जा रहे हैं। हर साल की तरह इस साल भी भाजपा की ओर से उनके जन्मदिन 17 सितंबर से गांधी और शास्त्री जयंती 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता विभिन्न सेवाएं देंगे और प्रधानमंत्री की दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करेंगे। पार्टी की ओर से यह जानकारी दी गई है।

इन 15 दिनों में आयोजित किये जाने वाले सभी कार्यक्रमों के संचालन के लिए 6 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बिम्बाधर कुंअर इसका नेतृत्व करेंगे, जबकि पूर्व महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष स्मृति पटनायक सह-संयोजक हैं। सदस्य के रूप में डा अमूल्य चौधरी, बासुदेव बारिक, मुक्ता साहू और प्रसन्न पाढ़ी को रखा गया है।

पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक विभिन्न प्रकार के सेवा कार्य किये जायेंगे। पहले दिन और उससे एक दिन पहले 16 और 17 सितंबर को प्रधानमंत्री की जीवनी, उनके इरादों और देश की प्रगति में उनके योगदान पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सफलता हासिल करने वाली हस्तियों पर चर्चा की जाएगी। विभिन्न सोशल मीडिया पर भी कार्यक्रम होंगे। 17 तारीख को जिलास्तर पर प्रधानमंत्री के के काम और नेतृत्व के बारे में वीडियो और तस्वीरें दिखाई जाएंगी।

18 से 20 तारीख तक भाजपा युवा मोर्चा सभी विधानसभा क्षेत्रों में रक्तदान शिविर लगाएगा। 17 अक्टूबर से 2 अक्टूबर तक, किसान मोर्चा सभी शक्ति केंद्र स्तरों पर पर्यावरण पर जोर देते हुए एक पेड़ मां के लिए कार्यक्रम का विस्तार करेगा। 18 से 24 सितंबर और 2 अक्टूबर को पार्टी और स्वच्छ भारत प्रकोष्ठ द्वारा मंडल स्तर पर सभी मंदिरों, धार्मिक स्थलों, जलाशयों, तालाबों और पार्कों की सफाई की जाएगी।

20 सितंबर को ओबीसी मोर्चा और 21 को अल्पसंख्यक मोर्चा ब्लॉक स्तर के स्कूलों और अस्पतालों में सफाई अभियान चलाएगा। इस अवसर पर विधानसभा स्तर पर 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम का आयोजन सांसदों, विधायकों और अन्य निर्वाचित प्रतिनिधियों की देखरेख में किया जाएगा। 24 सितंबर को कला, ड्राइंग, रंगोली, निबंध, साहित्य-कला, ग्राफिक डिजाइन प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। आत्मनिर्भर भारत, विकसित भारत 2047, “गो वोकल फॉर लोकल” विषयों पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितंबर को मनाई जाएगी। इस अवसर पर बूथ पर पंडित दीन दयालज की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया जायेगा। सभी कार्यकर्ता अल्पकालिक विस्तारक के रूप में बूथ स्तर पर जाकर सदस्यता अभियान में भाग लेंगे। इस अवसर पर कम से कम 100 सदस्य बनाने का प्रयास किया जायेगा।

साथ ही प्राथमिक सदस्यों के साथ बैठक का आयोजन किया जायेगा। 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी एवं शास्त्री जयंती के अवसर पर मंदिर स्थित महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री की प्रतिमा के पास स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा एवं पुष्पांजलि दी जायेगी। इस दिन प्रत्येक परिवार को खादी से बने कपड़े खरीदने के लिए जागरूक किया जाएगा और ग्रामीण आजीविका को बढ़ावा दिया जाएगा।

Share this news

About desk

Check Also

सरकार ने पारदर्शिता और जवाबदेही को प्राथमिकता दी – प्रभाती परिडा

उपमुख्यमंत्री ने ओडिशा सरकार के 100 दिनों की उपलब्धियों पर डाला प्रकाश पुरी। उपमुख्यमंत्री प्रभाती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *