Home / Odisha / सुनीति मुंड के भाजपा कार्यालय पहुंचने पर मचा हंगामा

सुनीति मुंड के भाजपा कार्यालय पहुंचने पर मचा हंगामा

  • महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने की तीखी बहस

भुवनेश्वर। पार्टी से निष्कासित सुनीति मुंड के भाजपा कार्यालय पहुंचने पर आज जमकर हंगामा मचा। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आज अप्रत्याशित दृश्य देखने को मिले। महिला मोर्चा के कुछ सदस्यों ने सुनीति मुंड के साथ तीखी बहस की। सुनीति मुंड को हाल ही में पार्टी की नीतियों के खिलाफ गतिविधियों के आरोप में निलंबित किया था।

सुनीति मुंड पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मिलने के लिए कार्यालय में आईं थीं। वह नेताओं का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उन्हें पार्टी कार्यालय से बाहर निकाल दिया।

महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं का कहना था कि चूंकि सुनीति मुंड को पार्टी से निलंबित किया जा चुका है, उन्हें पार्टी कार्यालय में आने का कोई अधिकार नहीं है। जब मुंड ने मीडिया से बात करनी शुरू की, तो उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा और कार्यालय छोड़ने के लिए कहा गया।

भाजपा नेत्री सुभाषिनी प्रृष्टि ने कहा कि सुनीति मुंड को निलंबित कर दिया गया है। प्रोटोकॉल के अनुसार, उन्हें कार्यालय में नहीं आना चाहिए था। हमने उन्हें इंतजार करने की अनुमति दी थी, लेकिन जब उन्होंने मीडिया से बात करनी शुरू की, तो हमने विरोध किया और उन्हें बाहर जाने के लिए कहा।

सुनीति मुंड ने कहा कि मेरे खिलाफ झूठे आरोप लगाए गए हैं और सत्य जल्द ही सामने आएगा। मैं भाजपा परिवार का हिस्सा हूं। यह उल्लेखनीय है कि सुनीति मुंड पिछले नगर निगम चुनावों में भाजपा की भुवनेश्वर मेयर उम्मीदवार थीं।

Share this news

About desk

Check Also

राष्ट्रपति ने एम्स के युवा डॉक्टरों को पढ़ाया सेवा का पाठ

चिकित्सा वृति नहीं, बल्कि जीवनभर का है व्रत  एम्स भुवनेश्वर दीक्षांत समारोह में छात्राओं को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *