Home / Odisha / पूर्व कांग्रेस विधायक अश्विनी गुरु का 70 साल की उम्र में निधन

पूर्व कांग्रेस विधायक अश्विनी गुरु का 70 साल की उम्र में निधन

भुवनेश्वर। पूर्व कांग्रेस विधायक अश्विनी गुरु (70) ने झारसुगुड़ा के ब्रजराजनगर स्थित अपने आवास पर आज तड़के करीब 4 बजे हृदयाघात के कारण अंतिम सांस ली।
अश्विनी गुरु 1980 में कांग्रेस के टिकट पर संबलपुर से राज्य विधानसभा के लिए चुने गए थे। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री जेबी पटनायक के कार्यकाल में विधायक के रूप में कार्य किया। उन्होंने 2018 से 2022 तक संबलपुर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष का पद भी संभाला।
उनके पार्थिव शरीर को ब्रजराजनगर स्थित उनके आवास पर रखा गया है। नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक को अंतिम श्रद्धांजलि दी। उनके पार्थिव शरीर का आज उनके पैतृक स्थान पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Share this news

About desk

Check Also

सरकार ने पारदर्शिता और जवाबदेही को प्राथमिकता दी – प्रभाती परिडा

उपमुख्यमंत्री ने ओडिशा सरकार के 100 दिनों की उपलब्धियों पर डाला प्रकाश पुरी। उपमुख्यमंत्री प्रभाती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *