Home / Odisha / ओडिशा के देवगढ़ में मिला सोने का खजाना

ओडिशा के देवगढ़ में मिला सोने का खजाना

  • अड़स-रामपाली क्षेत्र में सोने की खदान का पता चला

  • ब्लॉक की नीलामी की चल रही है प्रक्रिया

भुवनेश्वर। ओडिशा के देवगढ़ जिले के अड़स-रामपाली क्षेत्र में सोने की खदान का पता चला है। यह जानकारी ओडिशा के खनन मंत्री विभूति जेना ने गुरुवार को विधानसभा में दी। उन्होंने कांग्रेस विधायक तारा प्रसाद वाहिनीपति के सवाल के जवाब में बताया कि देवगढ़ में सोने के भंडार का पता चला है।

मंत्री जेना ने विधानसभा में बताया कि भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने इस क्षेत्र में कांस्य की जांच करते समय सोने की उपस्थिति का पता लगाया है। सोने की खदान के ब्लॉक की नीलामी की प्रक्रिया चल रही है।

इससे पहले कहा गया था कि ओडिशा के केंदुझर और मयूरभंज जिलों में भी सोने के भंडार का पता चला है। देवगढ़ में एक स्थान, केंदुझर में चार स्थानों और मयूरभंज में चार स्थानों पर सोने के भंडार मिलने की जानकारी दी गई है।

इन क्षेत्रों में देवगढ़ के अड़स-रामपाली, केंदुझर के दिमिरिमुंडा, कुशाकला, गोटिपुर, गुपुर और मयूरभंज के जोशिपुर, सुरियागुड़ा, रूआंसीला और धुशुरा पहाड़ी शामिल हैं। मंत्री जेना के अनुसार, इन क्षेत्रों में सोने के भंडार की मात्रा का निर्धारण करने के लिए एक नया सर्वेक्षण किया जा रहा है, जिसके बाद नीलामी की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

इसके अलावा, सुंदरगढ़, नवरंगपुर, अनुगूल, कोरापुट, मालकानगिरि, संबलपुर, और बौध जिलों में भी सोने के भंडार मिले हैं। हालांकि इस बारे में आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

27 मई तक केरल पहुंचेगा दक्षिण-पश्चिम मानसून

ओडिशा में गर्मी रहेगी चरम पर अगले पांच दिन और भीषण गर्मी का अनुमान पश्चिमी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *