Home / Odisha / ओडिशा में भाजपा का मिशन एक करोड़, सदस्यता अभियान 1 सितंबर से

ओडिशा में भाजपा का मिशन एक करोड़, सदस्यता अभियान 1 सितंबर से

  • राज्यभर में जिला, मंडल और ब्लॉक स्तर पर होंगी कार्यशालाएं

भुवनेश्वर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ओडिशा में 1 सितंबर से एक व्यापक सदस्यता अभियान शुरू करेगी, जिसका लक्ष्य राज्य में एक करोड़ नए सदस्यों को जोड़ना है। इस अभियान से पहले, मंगलवार को भुवनेश्वर स्थित भाजपा मुख्यालय में एक राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। ओडिशा भाजपा अध्यक्ष मनमोहन समल ने यह जानकारी दी।

समल ने कहा कि मंगलवार को कार्यशाला में सांसद, विधायक, पदाधिकारी और जिला अध्यक्ष शामिल होंगे। इसके अलावा, हमने जिला, मंडल और ब्लॉक स्तर पर भी कार्यशालाएं आयोजित करने की योजना बनाई है।

समल ने बताया कि 1 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सदस्य के रूप में पंजीकरण के बाद ओडिशा में भाजपा का सदस्यता अभियान औपचारिक रूप से शुरू होगा।

बताया गया है कि राज्यस्तरीय कार्यशाला के बाद, 22, 23 और 24 अगस्त को जिलास्तर पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया जाएगा। इसी तरह, 25, 26 और 27 अगस्त को मंडल स्तर पर कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी और 31 अगस्त तक ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम पूरे कर लिए जाएंगे।

भाजपा चार तरीकों से नए सदस्यों को जोड़ेगी- मिस्ड कॉल के जरिए, क्यूआर कोड के माध्यम से, नमो ऐप का उपयोग करके और पार्टी की आधिकारिक वेबसाइट से।

सामल ने कहा कि पार्टी उन लोगों को भी पारंपरिक तरीके से सदस्यता प्रदान करेगी जो दूरदराज के क्षेत्रों में हैं, जहां पंजीकरण फॉर्म के जरिए सदस्य बनाए जाएंगे।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

नुआपड़ा उपचुनाव प्रचार के दौरान नवीन पटनायक भाजपा पर बरसे

    सार्वजनिक सभा में भाजपा पर विकास ठप करने का लगाया आरोप    कहा-बीजद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *