Home / Odisha / ओडिशा में जीवन प्रत्याशा दर में हुई बढ़ोतरी

ओडिशा में जीवन प्रत्याशा दर में हुई बढ़ोतरी

  • लोगों के जीवन की गुणवत्ता और दीर्घायु में सुधार की आवश्यकता

  • लोगों के बीच हवाई यात्रा सबसे अधिक पसंद

भुवनेश्वर। नमूना पंजीकरण प्रणाली (एसआरएस) के आंकड़ों के अनुसार, ओडिशा की जीवन प्रत्याशा दर 2000-04 में 60.4 से 9.9 वर्ष बढ़कर 2016-20 में 70.3 हो गई। यह जानकारी यहां बुधवार को विधानसभा में पेश की आर्थिक सर्वे रिपोर्ट में दी गयी है।

बताया गया है कि 17 प्रमुख राज्यों में से सात राज्य ऐसे हैं, जहां जीवन प्रत्याशा ओडिशा से अधिक है। राज्य में लोगों के जीवन की गुणवत्ता और दीर्घायु में सुधार की आवश्यकता है।

आर्थिक सर्वे रिपोर्ट दिये गये आंकड़े के अनुसार ओडिशा में हवाई यात्रा लोगों को पहली पसंद दिख रही है। बताया गया है कि ओडिशा में नागरिक विमानन क्षेत्र में वृद्धि और विकास हुआ है। राज्य सीधी उड़ानों के माध्यम से भारत के 19 शहरों और 3 अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों (बैंकॉक, सिंगापुर और दुबई) से जुड़ा हुआ है। प्रति दस लाख जनसंख्या पर हवाई यात्रियों की संख्या 86 हजार है, जबकि अखिल भारतीय स्तर पर यह 240 हजार है।

Share this news

About desk

Check Also

मुख्यमंत्री ने केन्दुझर के लिए धान खरीद व्यवस्था का किया शुभारंभ

    कहा-धान इनपुट सहायता से किसानों का मनोबल बढ़ा     खेती के प्रति …