Home / Odisha / भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में ओड़िया अस्मिता की झलक

भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में ओड़िया अस्मिता की झलक

  • मंच पर कोणार्क चक्र के साथ-साथ श्रीजगन्नाथ मंदिर के नीलचक्र की प्रतिकृति को स्थान

  • बैठक स्थल पर ओडिशा के गौरवशाली इतिहास, प्राचीन मंदिरों और राज्य की प्रसिद्ध कलाओं को भी दर्शाया गया

पुरी। पुरी में चल रही भाजपा विस्तारित प्रदेश कार्यकारिणी की दो दिवसी बैठक में ओड़िया अस्मिता की झलक देखने को मिली। इस बैठक में ओड़िया, भाषा, संस्कृति और अस्मिता पर जोर दिया गया है। सभा स्थल पर ओडिशा के क्रांतिकारियों, स्वतंत्रता सेनानियों, महापुरुषों और कवियों की तस्वीरें व उनके उद्धरण लगा कर पार्टी ने उन्हें सम्मान दिया है।

इसके साथ ही सभा मंच पर कोणार्क चक्र के साथ-साथ श्रीजगन्नाथ मंदिर के नीलचक्र की प्रतिकृति को स्थान दिया गया है। इतना ही नहीं, बैठक स्थल पर ओडिशा के गौरवशाली इतिहास, प्राचीन मंदिरों और राज्य की प्रसिद्ध कलाओं को भी दर्शाया गया है। साथ ही नरेंद्र मोदी सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी मौके पर लगाई गई है। ओडिशा भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण कार्यसमिति बैठक है। बैठक दो दिनों तक चलेगी।

ओडिशा भाजपा प्रभारी विजयपाल सिंह तोमर ने कहा कि बैठक सरकार में उचित समन्वय के लिए होगी। सरकार अपने सभी वादों को पूरा करेगी और इस दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। आप पिछले एक महीने में भाजपा के शासन को देख ही चुके हैं। रत्न भंडार खोल दिया गया है, श्रीमंदिर के चारों दरवाजे खोल दिए गए हैं, हम सुभद्रा योजना लागू करेंगे, हम धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य के रूप में 3,100 रुपये प्रति क्विंटल प्रदान करने जा रहे हैं।

Share this news

About desk

Check Also

CAIT

व्यापारियों को राहत देने के लिए जीएसटी के सरलीकरण की मांग

 ई-कॉमर्स पर नियमों की सख्ती और साइबर अपराध रोकने के लिए कैट ने उठाई आवाज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *