Home / Odisha / विपक्ष की भूमिका के लिए बीजद ने कसी कमर

विपक्ष की भूमिका के लिए बीजद ने कसी कमर

  • नवीन पटनायक ने 50 बीजद विधायकों को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

  • भाजपा शासन के तहत सरकारी विभागों पर कड़ी नजर रखने को कहा

भुवनेश्वर। ओडिशा में विपक्षी की भूमिका को निर्वहन करने के लिए बीजू जनता दल (बीजद) ने कमर कस ली है। नेता प्रतिपक्ष और बीजद अध्यक्ष नवीन पटनायक ने बुधवार को अपने 50 विधायकों को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए भाजपा शासन के तहत विभिन्न सरकारी विभागों पर कड़ी निगरानी रखने को कहा है। एक विभाग पर दो-दो विधायकों को नजर रखने की जिम्मेदारी दी गयी है। इसके साथ ही उन्हें इन विभागों की गतिविधियों से संबंधित मुद्दों को विधानसभा में उठाने के लिए कहा।

यह जानकारी बीजद कार्यालय की ओर से जारी एक आदेश में दी गयी है। इसमें कहा गया है विधायकों को इन विभागों की कड़ी निगरानी, विधानसभा में हस्तक्षेप और विभाग से संबंधित अन्य मुद्दों के लिए आवंटित किया गया है।

इस कदम को बीजद द्वारा विधानसभा में भाजपा सरकार के खिलाफ एक मजबूत जवाब देने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। बीजद की ओर से कहा गया है कि लोकतंत्र में विपक्ष जनहित के प्रहरी के रूप में काम करता है। राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के प्रदर्शन पर कड़ी नजर रखने और विधानसभा में उनसे संबंधित चर्चाओं में सक्रिय रूप से भाग लेने से यह राज्य के लोगों के अधिकारों की रक्षा करने के साथ-साथ उनकी चिंताओं को भी आवाज दे सकता है। तदनुसार, विपक्ष के नेता नवीन पटनायक ने विभागों के विभिन्न कार्यक्रमों की निगरानी के लिए बीजद के 50 निर्वाचित सदस्यों को जिम्मेदारी दी है।

बताया गया है कि रणेंद्र प्रताप स्वाईं को राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग, प्रमिला मल्लिक को पंचायती राज तथा पेयजल व संसदीय मामलों के विभाग, बद्री नारायण पात्र को महिला और बाल विकास, निरंजन पुजारी को गृह एवं खाद्य आपूर्ति व उपभोक्त कल्याण विभाग, अश्विनी कुमार पात्र को हैंडलूम, कपड़ा और हैंडीक्राफ्ट, प्रताप केशरी देव को सामान्य प्रशासन व जन शिकायत विभाग, शारदा प्रसाद नायक को उद्योग, प्रसन्न आचार्य को वित्त व जन उद्यम, बृजकिशोर प्रधान को स्वास्थ्य व परिवार कल्याण, राजेंद्र ढोलकिया को स्कूल व जनशिक्षा,  मनोहर रंधारी और योगेश कुमार सिंह को एसटी मामलों के विभाग, ब्योमकेश राय को वर्क्स विभाग तथा दिव्य शंकर मिश्र को ऊर्जा विभाग की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए जिम्मेदारी दी गयी है।

इसी तरह से गणेश्वर बेहरा को स्टील व माइंस, वर्षा सिंह बरिहा को मिशन शक्ति, सनातन महाकुड़ को कृषि व कृषक सशक्तिकरण विभाग, संजीव कुमार मल्लिक को शूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम, कलिकेश नारायण सिंहदेव को दक्षता विकास व तकनीकी शिक्षा विभाग, अधिराज मोहन पाणिग्राही को विधि, प्रदीप कुमार दिशारी और चक्रमणि कहांर को एससी मामलों के विभाग, देवी रंजन त्रिपाठी को ग्रामीण विकास, सौविक विश्वाल को एसएसईपीसी, प्रशांत बेहरा को आबकारी विभाग, धुर्व चरण साहू को पर्यटन विभाग, तुषार कांति बेहरा को वन, पर्यावरण तथा मौसम परिवर्तन विभाग, अनंत नारायण जेना को ओड़िया भाषा साहित्य व संस्कृति विभाग, सुशांत कुमार राउत को खेल व युवा सेवा विभाग, विभुति भूषण बलवंतराय को वाणिज्य व परिवहन विभाग, रमेश चंद्र बेहरा को उच्च शिक्षा, रोहित जोसेफ तिर्की को अल्पसंख्यक मामलों के विभाग, सुदर्शन हरिपाल को हैंडलूम, रोमंचा रंजन विश्वाल को योजना व संयोजन विभाग की गतिविधियों पर नजर रखने को कहा गया है। इसी तरह से अभिमन्यु सेठी को वर्क्स, गौतम बुद्ध दास को सूचना और जनसंपर्क विभाग, सुबासिनी जेना को मत्स्य व पशुपालन विभाग, माधव धड़ा को विज्ञान व तकनीकी, विश्व रंजन मल्लिक को श्रम व ईएसआई, सुजाता साहू को मिशन शक्ति, नलिनी कांड प्रधान को आवास व शहरी विकास, मनोरमा महापात्र को महिला व बाल विकास, अरविंद महापात्र को इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी, रमाकांत भोई को खाद्य आपूर्ति व उपभोक्ता कल्याण, शारदा प्रसन्न जेना को निगम, सुनील कुमार मोहंती को पर्यटन विभाग, नव किशोर मल्लिक को ग्रामीण विकास, प्रताप कुमार साहू को आवास व शहरी विकास तथा रूपेश कुमार पाणिग्राहणी को स्कूल व जनशिक्षा विभाग की गतिविधियों पर नजर रखने की जिम्मेदारी दी गयी है।

17वीं विधानसभा का पहला सत्र 22 जुलाई

17वीं ओडिशा विधानसभा का पहला सत्र 22 जुलाई को ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास के अभिभाषण के साथ शुरू होने वाला है। उपसभापति के चुनाव के संबंध में घोषणा और राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा 23 जुलाई को होगी। 2024-25 के लिए ओडिशा का बजट 25 जुलाई को पेश किया जाएगा।

भाजपा ने 147 में से 78 सीटें जीती

हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव में भाजपा ने विधानसभा की 147 में से 78 सीटें जीतकर ओडिशा में अपनी पहली सरकार बनाई है, जबकि नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली बीजद ने केवल 51 सीटें ही हासिल कर सकी है। उसके बाद कांग्रेस को 14 सीटें, माकपा को एक सीट और निर्दलीय खाते में तीन सीटें मिलीं हैं।

Share this news

About desk

Check Also

नर्सों के काम बंद आंदोलन से स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रतिकूल असर

राज्य में नर्सिंग अधिकारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी भुवनेश्वर। राज्य में नर्सिंग अधिकारियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *