Home / Odisha / दो निम्न दबाव के क्षेत्र से तूफानी होगा मौसम

दो निम्न दबाव के क्षेत्र से तूफानी होगा मौसम

  • बंगाल की खाड़ी में बना एक निम्न दबाव का क्षेत्र

  • दूसरा 19 जुलाई तक बनने की संभावना

  • तीन दिनों के लिए पीली चेतावनी जारी

भुवनेश्वर। बंगाल की खाड़ी में दो निम्न दबाव के क्षेत्र बनने के कारण मौसम तूफानी रहेगा। मौसम विभाग ने 19 जुलाई तक के लिए पीली चेतावनी जारी की है। मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गयी है।

दक्षिण ओडिशा तट से सटे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना है और यह समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है।

यह जानकारी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार को जानकारी दी। मौसम विभाग ने बताया कि 19 जुलाई के आसपास पश्चिम मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।

उपर्युक्त निम्न दबाव वाले क्षेत्र के प्रभाव में, 15 जुलाई से 16 जुलाई, 2024 के दौरान दक्षिण ओडिशा तट से सटे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज़ हवाएं चलने की संभावना है।

मौसम विभाग ने मछुआरों को इसी अवधि के दौरान दक्षिण ओडिशा तट से सटे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में समुद्री क्षेत्र में न जाने की चेतावनी दी है।

अगले 24 घंटे के लिए कोरापुट, मालकानगिरि, नवरंगपुर और रायगड़ा जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा (7 से 20 सेमी) होने की संभावना है। इसके साथ ही नुआपड़ा, कलाहांडी, कंधमाल, गंजाम, गजपति और बलांगीर जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा (7 से 11 सेमी) होने की संभावना है। इन जिलों के लिए पीली चेतावनी जारी की गयी है।

17 से 18 जुलाई की सुबह 8.30 बजे तक गंजाम, गजपति, रायगड़ा, कंधमाल, कलाहांडी, नयागढ़, मालकानगिरि और कोरापुट जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा (7 से 11 सेमी) होने की संभावना है। इन जिलों के लिए भी पीली चेतावनी जारी की गयी है।

18 से 19 जुलाई की सुबह 8.30 बजे तक मालकानगिरि, कोरापुट, रायगड़ा, गजपति, गंजाम, कंधमाल, नवरंगपुर, नुआपड़ा और बलांगीर जिलों में भारी वर्षा (7 से 11 सेमी) होने की संभावना है।

Share this news

About desk

Check Also

प्रेम की अद्वितीय मिसाल: सिलिकॉन प्रतिमा से पत्नी की उपस्थिति जीवंत की

कोविड ने छीनी थी पत्नी व्यवसायी ने घर में स्थापित की जीवित लगने वाली मूर्ति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *