Home / Odisha / कर्तव्य के साथ अच्छा आचरण पुलिस की छवि को निखारने में सहायक – मुख्यमंत्री

कर्तव्य के साथ अच्छा आचरण पुलिस की छवि को निखारने में सहायक – मुख्यमंत्री

  • बीजू पटनायक राज्य पुलिस अकादमी की पासिंग आउट परेड

  • 113 सशस्त्र पुलिस उपनिरीक्षकों का प्रशिक्षण पूरा

भुवनेश्वर। यूनिफार्म सर्विस में व्यक्ति को अपने निजी जीवन में बहुत त्याग करना पड़ता है। नागरिक, हमारी माताएं, बहनें और बच्चों की सुरक्षा हम पर निर्भर होती है। इस क्षेत्र में ड्यूटी के साथ अच्छा आचरण पुलिस की छवि को निखारने में सहायक होता है। यूनिफार्म सर्विस को समर्पित सार्वजनिक सेवा के प्रतीक के रूप में प्रतिबिंबित करने के लिए आपको हमेशा तैयार रहना चाहिए।

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने आज बीजू पटनायक राज्य पुलिस अकादमी में पासिंग आउट परेड में सशस्त्र पुलिस उपनिरीक्षकों को संबोधित करते हुए यह बातें कहीं। 113 सशस्त्र पुलिस उप-निरीक्षकों ने अपना प्रशिक्षण पूरा कर लिया है और जल्द ही ड्यूटी में शामिल होंगे।

इस अवसर पर उन्होंने सभी प्रशिक्षुओ और सभी पुलिस अधिकारियों से ईमानदारी के साथ देश, समाज और आम लोगों की निःस्वार्थ सेवा करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सत्य और न्याय आपके सभी कार्यों में मार्गदर्शक होने चाहिए।

प्रारंभ में मुख्यमंत्री माझी ने कानून-व्यवस्था बनाये रखने और माओ से लड़ाई में शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने कहा कि 113 सशस्त्र प्रशिक्षु पुलिस उप-निरीक्षक लंबे समय की कड़ी मेहनत के साथ अपना बुनियादी प्रशिक्षण पूरा करने के बाद आज पास आउट हो रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने सभी को शुभकामनाएं और बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षु अधिकारियों के माता-पिता और परिवार के सदस्यों ने पुलिस सेवा के प्रति उनके समर्पण में लगातार उनका समर्थन किया है। इसके लिए वे धन्यवाद के पात्र हैं।

उन्होंने कहा कि अकादमी के बुनियादी प्रशिक्षण के माध्यम से ये अधिकारी पर्याप्त व्यावसायिक ज्ञान, कौशल और क्षमताएं हासिल कर चुके होंगे। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह उनके दैनिक सेवा कार्य में बहुत सहायक सिद्ध होगा।

बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों के सहयोग से कार्य को अंजाम देने के लिए आपको मजबूत नेतृत्व और प्रबंधन कौशल का प्रदर्शन करना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें अपने अधीन काम करने वाले सभी कर्मचारियों को अपने परिवार के सदस्यों के रूप में मानना होगा और उनके कल्याण का ख्याल रखना होगा।

उन्होंने कहा कि आज से आपको कठिन चुनौतियों के लिए खुद को तैयार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ओडिशा का स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप माओवादियों के खिलाफ लड़ने के लिए देश का सबसे अच्छा और उन्नत सुरक्षा बल है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इन अधिकारियों का कौशल के कारण माओवादी विरोधी अभियान में ओडिशा पुलिस को और अधिक गौरवान्वित करेगा।

वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ लड़ाई में ओडिशा की सफलता पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के निर्देशन में तथा सरकार के अटूट समर्थन से ओडिशा पुलिस वामपंथी उग्रवाद से निपटने में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। माओवादियों का प्रसार और प्रभाव कम हुआ है। लेकिन अभी भी चुनौतियां हैं। उन्होंने पूरी उम्मीद जताई कि पुलिस बल अपनी क्षमताओं के बल पर माओवादियों के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व करेंगे और हमारे राज्य को माओवादियों से मुक्त करायेंगे। उन्होंने कहा कि माओवादियों के खिलाफ लड़ाई में हमारी सरकार का पूरा सहयोग पुलिस बल को प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार पुलिस के आधुनिकीकरण और पुलिस व्यवस्था में सुधार के लिए प्रतिबद्ध है।

नए आपराधिक कानून पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने नए भारत के नए कानून भारतीय न्यायिक संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम में बदलाव कर आपराधिक कानून के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाया है। ब्रिटिश मूल का आपराधिक कानून, जिसने डेढ़ सौ साल के उपनिवेशवाद की मानसिकता को बढ़ावा बढावा दे रहा था। न्याय और नागरिकों को प्राथमिकता देते हुए यह नया कानून आने वाले दिनों में लोगों को न्याय देने में मदद करेगा।

कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक अरुण कुमार षाड़ंगी शामिल हुए और प्रशिक्षु अधिकारियों की सराहना की। षाड़ंगी ने पुरी रथयात्रा, भद्रक हनुमान जयंती, चुनाव ड्यूटी और कई अन्य व्यावहारिक प्रशिक्षणों के दौरान दिखाये गये दृढ़ संकल्प और अनुशासन के लिए उनकी सराहना की और आशा व्यक्त की कि वे आने वाले दिनों में अच्छे अधिकारी बनेंगे। इस कार्यक्रम में कार्यवाहक महानिरीक्षक, प्रशिक्षण, सुश्री साइनी एस, अकादमी की प्रशिक्षक और कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।

Share this news

About desk

Check Also

प्रेम की अद्वितीय मिसाल: सिलिकॉन प्रतिमा से पत्नी की उपस्थिति जीवंत की

कोविड ने छीनी थी पत्नी व्यवसायी ने घर में स्थापित की जीवित लगने वाली मूर्ति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *