Home / Odisha / इंजीनियरिंग कॉलेज में युवा महिला प्रोफेसर की इमारत से गिरने से मौत

इंजीनियरिंग कॉलेज में युवा महिला प्रोफेसर की इमारत से गिरने से मौत

  • परिवार ने लगाया सुनियोजित तरीके से हत्या का आरोप

  • घटना से आधे घंटे पहले महिला प्रोफेसर ने मां को किया फोन

  • एचओडी के नाराज होने की बात कही

भुवनेश्वर। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर स्थित एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में एक युवा महिला प्रोफेसर की इमारत से गिरने से मौत हो गई। महिला शिक्षिका की मौत रहस्य बनी हुई है। परिवार के सदस्यों ने हत्या का गंभीर आरोप लगाया है।

मृतका की पहचान भुवनेश्वर के टोमांडो स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज के कंप्यूटर साइंस विभाग में तकनीकी सहायक वर्षा मिश्रा के रूप में बतायी गयी है। उनके परिवार के सदस्यों ने कॉलेज प्रशासन पर उसकी संदिग्ध मौत में मिलीभगत का आरोप लगाया है।

सूत्रों के अनुसार, वर्षा 11 जून को रहस्यमय तरीके से संस्थान की छत से गिर गई थी। उसका इलाज चल रहा था, लेकिन आज उसकी मौत हो गई।

उसके भाई ने आरोप लगाया कि वह काम के दौरान कॉलेज की छत पर क्यों गई? यह घटना बीते मंगलवार को दोपहर 3 से 3.30 बजे के आसपास हुई। इस घटना की जानकारी उनके दोस्तों ने दी। यह एक पूर्व नियोजित हत्या है। उसे पहले से ही योजनाबद्ध तरीके से मारा गया।

वर्षा के भाई ने कहा कि 11 जून को उसने हमारी मां को फोन किया और बताया कि उसका एचओडी उससे नाराज हैं। उसने हमारी मां से अपने एचओडी से बात करने और उसे शांत करने के लिए कहा। हालांकि, एचओडी ने मेरी मां से बात करने से इनकार कर दिया और इसके बजाय बर्षा का फोन फेंक दिया। आधे घंटे बाद ही हमें फोन आया कि बर्षा छत से गिर गई है।

इधर, स्थानीय पुलिस ने एक मामला दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

2029 तक पूरी तरह चालू होगा मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट : अश्विनी वैष्णव

    2027 में सूरत-बिलिमोरा सेक्शन से शुरू होगी देश की पहली बुलेट ट्रेन सेवा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *